
अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और अमृता राव की जोड़ी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट कर रही है। यह सभी कलाकार अपनी फिल्म Jolly LLB 3 के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज दे रहे हैं। इस बार कोर्ट रूम में एक नहीं दो जॉली हैं जिन्हें देखकर जज साहब का दिमाग घूम गया है।
19 सितंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई यह कोर्ट रूम ड्रामा एक किसान और राजनेता के बीच चल रहे जमीनी विवाद को दिखा रहा है। यह केवल कॉमेडी तक सीमित नहीं है बल्कि इसके जरिए एक सामाजिक संदेश भी लोगों को दिया जा रहा है। फिल्म के बारे में आपने काफी कुछ सुन लिया होगा और आप इसे देख भी चुके होंगे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसके कलाकारों को काम करने के लिए कितना पैसा मिला है। चलिए आज हम आपको बता देते हैं।
Jolly LLB 3 में अक्षय की फीस
अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 3 से सबसे ज्यादा कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपने रोल के लिए 70 करोड रुपए लिए हैं। यह अक्षय की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी है। उनकी मौजूदगी से फिल्म को काफी फायदा होता है। उनकी ये फीस उन्हें फिल्म में काम करने वाले कलाकारों में सबसे महंगा बनाती है।
अरशद वारसी
अक्षय के साथ अरशद वारसी का भी फिल्म में मुख्य किरदार है। हालांकि, उन्हें अक्षय के मुकाबले बहुत कम फीस मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें 4 करोड रुपए मिलने वाले हैं। वैसे तो वह लीड रोल में हैं लेकिन अक्षय के आगे नहीं टिक पाए हैं।
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी को अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में दिखाया गया है। उन्हें 2 करोड रुपए फीस दिए जाने की खबर सामने आ रही है। जॉली एलएलबी में भी उन्हें अक्षय के साथ देखा गया था और अब तीसरे हिस्से में भी दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
सौरभ शुक्ला
इस फिल्म की अब तक की तीनों फ्रेंचाइजी में सौरभ शुक्ला को जज के किरदार में देखा गया है। जिस अंदाज से वह जज की भूमिका निभाते हैं वह लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस किरदार के लिए उन्हें 70 लाख रुपए दिए गए हैं।
अमृता राव
अमृता राव ने काफी लंबे समय के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उन्हें अरशद वारसी के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए उन्हें एक करोड रुपए फीस दी गई है। वहीं अन्नू कपूर के किरदार के बारे में यह सामने आ रहा है कि उन्हें 50 लाख रुपए दिए गए हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

