K3G Viral Scene: 22 साल बाद वायरल हुआ ब्लॉकबस्टर फिल्म का डिलीट सीन, काजोल की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

K3G Viral Scene

K3G Viral Scene Video: करण जौहर के निर्देशन में बनाई गई साल 2001 की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन जैसे बड़े और बेहतरीन सितारों को देखा गया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और आज भी अगर टेलीविजन पर आती है तो लोग इसे देखना एंजॉय करते हैं।

लोगों को पसंद आने वाली इस फिल्म का अपनी रिलीज से 22 साल बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फिल्म में नहीं दिखाया गया है। रिलीज से पहले k3g से इस सीन को हटा दिया गया था लेकिन अब जब यह वायरल हुआ है तो शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री के साथ एक्ट्रेस के सिजलिंग लुक की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

K3G Viral Scene

यहां देखें K3G Viral Scene

22 साल बाद वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल और अंजली यानी शाहरुख खान और काजोल लंदन में है और अपनी फैमिली के साथ इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस सीन में काजोल को अपनी प्रेगनेंसी इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। इसके अलावा दोनों कलाकारों का एक रोमांटिक सीन भी इस वीडियो में नजर आ रहा है। काजोल ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी है जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है और लोग इसके दीवाने हो गए हैं।

कभी खुशी कभी गम की हैप्पी एंडिंग

काजोल और शाहरुख के रोमांटिक सीन के साथ इस वीडियो के आखिर में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को एक साथ काम पर जाते हुए देखा जा रहा है और पीछे खड़ी काजोल और जया बच्चन उन्हें बाय कहती हुई नजर आ रही हैं।

यहां पर शाहरुख अपनी वाइफ यानी काजोल को फ्लाइंग किस करते हैं और काजोल अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया को देखकर मुस्कुराए हुए शर्माने लगती हैं।

K3G Viral Scene

अमिताभ बच्चन भी जया को फ्लाइंग किस करते हैं और चारों जोर से हंसने लगते हैं और दोनों हीरो पलट कर हेलीकॉप्टर की और जाने लगते हैं। यह सीन सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि अगर इसे फिल्म से डिलीट नहीं किया जाता तो यह कभी खुशी कभी गम की हैप्पी एंडिंग वाला सीन होता।

फैंस ने पूछे सवाल

बता दें कि इस वीडियो को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के अलग-अलग वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। जब से यह सामने आया है लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं और वह तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि इतने अच्छे सीन फिल्म से क्यों हटा दिए। इसके अलावा एक ने लिखा करण जौहर इसका जवाब दो कि तुमने इतने अच्छे सीन डिलीट क्यों किए थे। इसके अलावा और भी कई कमेंट वीडियो पर सामने आ रहे हैं। साल 2001 में आई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सालों बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews