एक्सीडेंट की अफवाहों के बीच मुंबई में स्पॉट हुईं काजल अग्रवाल, कैजुअल लुक में आईं नजर

पिछले दिनों रामायण एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक्सीडेंट और मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा बताया था और अब वो मुंबई में स्पॉट हुईं।
Kajal Aggarwal

सोशल मीडिया पर हमें कई तरह की खबरें सुनने को मिलती है। इनमें से कुछ खबरें सही होती है और कुछ अफवाह साबित होती है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर भी बीते दिनों एक ऐसे ही खबर सामने आई थी। ऐसा बताया जा रहा था कि 40 साल की इस एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी मौत हो गई है।

काजल अग्रवाल को लेकर जब यह खबर सामने आई तब फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि आखिर में यह खबर अफवाह साबित हुई। खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इन बातों को खारिज करते हैं बताया था कि जितनी भी खबर चल रही है वह गलत है। इसी बीच अब एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया।

खबरों के बीच दिखीं Kajal Aggarwal

अपने एक्सीडेंट और डेथ की खबरों के बीच पहली बार काजल को मुंबई में देखा गया। वह अपने घर से निकली जहां मीडिया ने उन्हें कैमरा में कैद कर लिया। एक्ट्रेस की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर के टॉप और डेनिम जींस में बिल्कुल कैजुअल लुक में देखा गया। वह मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई दे रही हैं। सामने आई तस्वीर और वीडियो उनके एक्सीडेंट और डेथ की अफवाहों पर रोक लगाने के लिए काफी है।

एक्ट्रेस ने किया था रिएक्ट

सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से काजल अग्रवाल के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। जब ये खबरें ज्यादा आने लगी सब एक्ट्रेस एक पोस्ट के जरिए खारिज किया था। काजल ने सोशल मीडिया पर कहा था “मुझे कुछ बेबुनियादी खबर मिली है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है और मैं दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो यह काफी मजेदार है क्योंकि यह बिल्कुल झूठ है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि “भगवान की कृपा से मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं सुरक्षित हूं बहुत अच्छा कर रही हूं। आपसे निवेदन है की झूठी खबरों पर विश्वास ना करें और उन्हें बढ़ावा ना दें। अपनी एनर्जी पॉजिटिविटी पर लगाएं, प्यार और आभार।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews