49वां जन्मदिन मना रही चुलबुली गर्ल Kajol, इन बड़े अभिनेताओं से पड़ चुकी है फटकार, जानें दिलचस्प स्टोरी

49वां जन्मदिन मना रही चुलबुली गर्ल Kajol, इन बड़े अभिनेताओं से पड़ चुकी है फटकार, जानें दिलचस्प स्टोरी

Kajol Birthday : बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल काजोल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल ने महज 16 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारा काजोल आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। इस दौरान वो “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, “कुछ कुछ होता है”, “कभी ख़ुशी कभी ग़म”, “फ़ना” आदि जैसी सुपरहिट मूवी कर चुकी हैं। जिनकी दिलकश मुस्कान उनके अभिनय के साथ-साथ उन्हें बॉलीवुड के सितारों में खास स्थान दिलाती है। हालांकि, कई बार उनकी मुस्कान ही उनकी परेशानी का सबब बना है। तो चलिए आज काजोल के इस खास को और खास बनाते हुए हम उनके जीवन के बारे में और बातें बताते हैं…

अमिताभ बच्चन से पड़ी डांट

कुछ समय पहले काजोल ने “कौन बनेगा करोड़पति” के 14वें सीजन के एक एपिसोड में शिरकत की थी। उस दौरान अमिताभ बच्चन ने फिल्म “कभी खुशी कभी गम” के एक किस्से को साझा किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी सीन को लेकर सेट पर व्यस्त थे। इसे देखकर काजोल को बड़ा मजा आया और वे जोर से हंस पड़ी थीं, जिससे अमिताभ बच्चन थोड़े नाराज हो गए थे। जिसपर उन्होंने सख्त लहजे में अभिनेत्री से कहा था, ‘आपको अंदाजा है कि एक आर्टिस्ट के लिए यह कितना भटका देने वाला होता है?’

शाहरुख खान ने लगाई फटकार

इसके अलावा, काजोल की हंसने की आदत ने कभी-कभी उनके सह-अभिनेता शाहरुख खान को भी परेशानी में डाला। इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया कि एक बार “कभी खुशी कभी गम” की शूटिंग के दौरान उनकी हंसने की आदत के कारण शाहरुख शूटिंग पूरा नहीं कर पा रहे थे। जिससे नाराज होकर उन्होंने काजोल से कहा था- “शटअप… चुप हो जाओ… बस काम खत्म करो… खत्म करो इसे… पूरा करो और प्लीज जाओ… दरअसल, वो वैसा ही है।

“हलचल” के सेट पर हुई अजय से मुलाकात

वहीं, बात करें अभिनेत्री के शादीशुदा जीवन की तो दोनों की कैमस्ट्री उनके प्रशंसकों को खुब पसंद आती है। बता दें कि दोनों कपल बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। जिनकी शादी को अब पूरे 23 साल हो चुके हैं। दरअसल, काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात फिल्म “हलचल” के सेट पर हुई थी। शुरुआत में वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। काजोल की चुलबुली और मस्ती भरी प्रवृत्ति के बावजूद अजय देवगन से पहली मुलाकात में वो उन्हें घमंडी लगी थी। शादी होने के बाद एक-दूसरे के विपरित स्वाभाव होने के बाद भी आज दोनों हैपी कपल हैं।

फिल्मी करियर

बता दें कि काजोल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत “बेखुदी” फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने राधिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म “बाजीगर”, “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” जैसी फिल्म करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ काजोल ही छाई हुई थीं। बता देगी 90 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी। अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा।

Actress Kajol Devgan

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews