Hindi News

फना को पूरे हुए 20 साल, काजोल ने शेयर की आमिर खान संग तस्वीरें, सुनाया शूटिंग का किस्सा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
काजोल और आमिर खान की फिल्म फना को आज 20 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को फिल्म से आमिर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया। इसके साथ उन्होंने मजेदार बातें भी शेयर की है।
फना को पूरे हुए 20 साल, काजोल ने शेयर की आमिर खान संग तस्वीरें, सुनाया शूटिंग का किस्सा

आज 20 साल पहले आमिर खान और काजोल को एक दूसरे को दिल देते हुए देखा गया था। हैरान होने की बात नहीं है हम असल जिंदगी की नहीं बल्कि फिल्म की बात कर रहे हैं। 26 मई 2006 को इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म फना रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

फिल्म में काजोल को एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इसकी कहानी से लेकर गाने सब कुछ दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। अब फिल्म के 20 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शूटिंग के दिनों को याद करते हुए देखा गया।

फना के 20 साल पर काजोल

काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म के सीन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने आमिर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा फना को 20 साल हो गए तब मेरी बेटी ढाई साल की थी और मैं.. सबसे ज्यादा मुझे जो याद है वह है पोलैंड की पूरी शान, 27 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर खूबसूरत सा जंगल और फुटपाथ पर इस्तेमाल होने वाली स्लेज। और हां एक बात यह भी जहां बाकी सब लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए थे। वहां मैंने एक पतली सी सलवार कमीज पहनी थी। जबरदस्त, पुरानी यादें ताजा हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

कैसी थी कहानी

इस फिल्म में लीड रोल में काजोल और आमिर खान को देखा गया था। काजोल ने एक नेत्रहीन लड़की जूनी का किरदार निभाया था। वहीं आमिर को एक आतंकवादी के किरदार में देखा गया था। रेहान नाम का एक लड़का जो गाइड बनकर दिल्ली आता है और जूनी उसके प्यार में पड़ जाती है। जूनी के माता-पिता के खिलाफ जाकर दोनों शादी कर लेते हैं। शादी के बाद जूनी की आंखों का सफल ऑपरेशन होता है। उस समय शहर में बड़ा आतंकवादी हमला भी होता है, जिसमें रेहान की मौत की खबर सामने आती है।

इससे वह पूरी तरह से टूट जाती है लेकिन कई सालों बाद उसे पता चलता है कि रेहान मरा नहीं था बल्कि असली में वह एक कश्मीरी विद्रोही और आतंकवादी मास्टरमाइंड है जिसका उस बम हमले के पीछे हाथ था। अब वो देश के खिलाफ एक घातक परमाणु हथियार हासिल करने की साजिश रच रहा है। अपने बच्चों के लिए और देश के प्रति वफादारी के चलते जूनी उसे रोकने का फैसला करती है। जब रेहान परमाणु ट्रिगर का इस्तेमाल करने वाला होता है, तब जूनी उसे गोली मार देती है। फिल्म की यह कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews