Kantara Chapter 1 ने रिलीज से पहले उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में की जबरदस्त कमाई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 दर्शकों के बीच काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग में इस फिल्म में गर्दा उड़ा दिया।
Kantara Chapter 1

साल 2022 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर कांतारा पर दर्शकों ने जबरदस्त प्यार बरसाया था। अब इसका प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) चर्चा में बना हुआ है। पिछले 3 सालों से दर्शकों को बेसब्री से इसका इंतजार है। बीते दिनों इसका शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसके बाद इंतजार का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।

फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। मिली से पहले ही यह धमाकेदार कमाई कर रही है और लोगों के होश उड़ा रही है। एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन इसके इतनी ज्यादा टिकट बुक हुए की कमाई करोड़ में पहुंच चुकी है। दूसरे दिन का एडवांस कलेक्शन भी गर्दा उड़ा रहा है।

Kantara Chapter 1 का एडवांस कलेक्शन में कमाल

कांतारा चैप्टर 1 ओपनिंग डे का 6.28 करोड़ रुपए की कमाई कर जबरदस्त चर्चा में आ गई थी। दूसरे दिन भी फिल्म का एडवांस कलेक्शन करोड़ों रुपए में हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 8.11 करोड रुपए का बिजनेस किया है। पैन इंडिया लेवल पर इसके 1, 31, 527 टिकट बुक हुए हैं।

कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा क्रेज

कांतारा चैप्टर 1 को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इसमेज हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। एडवांस बुकिंग में जो कमाई देखने को मिल रही है वह कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा है। कन्नड़ में फिल्म की कमाई 4,43,26,528, तेलुगु में 29,818, हिंदी में 29,04241, तमिल में 42,310 और मलयालम में 40,9402 है।

कब आएगी फिल्म

कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज की बात करें तो यह 2 अक्टूबर यानी कि गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का क्लेश वरुण और जाह्नवी की कॉमेडी ड्रामा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews