Hindi News

नाती से मिलने अस्पताल पहुंची Katrina Kaif की मां, चेहरे पर नजर आई नानी बनने की खुशी, फैंस ने दी बधाई

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कटरीना कैफ ने बीते ही दिन अपने नन्हे मेहमान का इस दुनिया में स्वागत किया है। अब उनकी मां अपने नाती से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
नाती से मिलने अस्पताल पहुंची Katrina Kaif की मां, चेहरे पर नजर आई नानी बनने की खुशी, फैंस ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। बीते ही दिन इस कपल ने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। पूरा कौशल परिवार जूनियर कौशल के आने की खुशी मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच नन्हे मेहमान की नानी भी अपने नाती से मिलने के लिए पहुंची।

कटरीना और विक्की के घर खुशियों ने दस्तक दी है। परिवार के साथ फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर बधाईयों की बहार देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस की मां को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। अपने नाती से मिलने के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आईं।

नाती से मिलने पहुंची कटरीना की मां (Katrina Kaif)

कटरीना की मां सुजैन टरकोट को अस्पताल के बाहर देखा गया। वो यहां पर वाइट कलर की रोल्स-रॉयस कार में पहुंची थी। अपने नाती से मिलने के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आईं। यहां उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की लेकिन उनके चेहरे को देखकर साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नानी बनने की खुशी ने उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया है। कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन पर फैंस के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा नानी बनने की खुशी अलग ही होती है। दूसरे ने कहा उनके चेहरे पर साफ तौर पर खुशी झलक रही है।

सीक्रेट रखी थी प्रेग्नेंसी

कटरीना और विक्की कौशल साल 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। अब 3 साल बाद इन दोनों ने अपने जीवन में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। इस कपल ने एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को काफी प्राइवेट रखा था। लंबे समय के बाद उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया। सितंबर के महीने में सोशल मीडिया के जरिए इन्होंने नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी थी।

चाहने वालों ने दी बधाई

कटरीना और विक्की के माता-पिता बनने के बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कपल और नन्हे मेहमान पर प्यार लुटा रहे हैं। बॉलीवुड के सितारे भी इन दोनों को बधाई दे रहे हैं। विक्की के पिता श्याम ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बहुत खास पल है। उन्होंने इस क्षण के लिए ईश्वर को तहे दिल से धन्यवाद कहा है। पूरा परिवार, दोस्त और चाहने वाले कपल की इस खुशी में शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews