Katrina On Baby Planning: कटरीना और विक्की के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान? शेयर की बेबी प्लानिंग

Katrina On Baby Planning

Katrina On Baby Planning News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जब से विक्की कौशल के साथ उन्होंने शादी की है, तब से यह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और फेमस कपल बन गए हैं और उसके बाद से अब तक कई बार एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ चुकी है।

जब भी उन्हें क्लिनिक या फिर हॉस्पिटल के बाहर देखा जाता था, प्रेगनेंसी के कयास लगाए जाने लगते थे। अब इस बारे में एड्रेस को खुद ही बात करते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अपनी फिल्म पूरी होने के बाद वो इस बारे में सोचेंगी।

क्या बोली Katrina On Baby Planning

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने यह तय किया है कि वह अपने पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने की प्लानिंग, फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा के कंप्लीट होने के बाद करेंगे। इस फिल्म में कटरीना के साथ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कपल ने ये बात अपने दोस्तों के साथ चर्चा के दौरान कही थी। इसमें कटरीना ने कहा था कि मुझे लगता है कि मुझे अपनी फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने के बाद इस बारे में प्लान करना चाहिए।

कटरीना का वर्क फ्रंट

बात फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा की करें तो इसमें कटरीना, प्रियंका और आलिया नजर आने वाले हैं। वहीं कटरीना विजय सेतुपति के साथ एक और फिल्म कर रही हैं जिसका नाम मैरी क्रिसमस है। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है जिसके कंप्लीट होने के बाद वह जी ले जरा में बिजी हो जाएंगी।

2021 में हुई थी शादी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा था। राजस्थान के एक रिसॉर्ट में यह शादी के बंधन में बंधे थे और खबर सामने आने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews