15 साल डेट करने के बाद कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटील से रचाई शादी, तमिल रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे

Keerthy Suresh: साउथ की टॉप एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी से जुड़ी अटकलों पर अब विराम लगा दिया है। लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रही कीर्ति ने बिजनेसमैन एंटनी थाटील के साथ शादी कर ली है।
Keerthy Suresh

Keerthy Suresh: साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन एंटनी थाटील के साथ पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से शादी कर ली। यह डेस्टिनेशन वेडिंग बहुत ही खूबसूरत और खास रही, जिसकी तस्वीर कीर्ति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

जैसा कि इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की कीर्ति पारंपरिक मदीसर साड़ी और अंडाल कोंडई में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, जबकि एंटनी थाटील ने साउथ इंडियन ट्रेडीशनल आउटफिट पहना हुआ है। शादी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी और फैंस से लेकर इंडस्ट्री के सितारों तक हर कोई इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दे रहा है।

कीर्ति सुरेश की शादी की तस्वीरें

कीर्ति सुरेश ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है #ForTheLoveOfNyke और एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटील की शादी की खूबसूरत तस्वीरों ने कई पल कैद हुए हैं। तीसरी तस्वीर ने तो हर किसी का दिल छू लिया। जिसमें कीर्ति मंडप पर रोती नजर आ रही है और एंटनी उनके आंसू पोंछ रहे हैं।

15 साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे

आपको बता दें, दोनों ने करीब 15 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। कीर्ति फिल्म निर्माता जी. सुरेश कुमार और एक्ट्रेस मेनका की बेटी है, उन्होंने साल 2000 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म ‘गीतांजलि’ थी, जो की 2013 में रिलीज हुई थी।

कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड डेब्यू

अगर काम की बात की जाए, तो कीर्ति सुरेश जल्द ही वरुण धवन के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद राशि खन्ना, मोनी रॉय, हंसिका मोटवानी समेत कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दी है।

शादी में शामिल हुए थलपति विजय

आपको बता दें, शादी समारोह में साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे ट्रेडिशनल लुक में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कीर्ति इस समय अपनी शादी और आने वाले फिल्म ‘बॉबी जॉन’ के लिए चर्चाओं में बनी हुई है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews