33 साल बाद बल्लू के अवतार में फिर लौटे संजय दत्त, खलनायक रिटर्न्स का धांसू टीजर रिलीज

संजय दत्त एक बार फिर अपने बल्लू के किरदार में वापसी करने वाले हैं। 33 साल बाद उन्होंने अपनी फिल्म खलनायक रिटर्न का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है।
Khalnayak Returns

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर अपने एक्शन और खूंखार अवतार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 में एसीपी असलम के किरदार से उन्होंने बहुत धूम मचाई। अब वो अपने खलनायक के अवतार को वापस लेकर आ रहे हैं।

संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें 33 साल बाद एक्टर फिर से बल्लू बनकर लौट रहे हैं। हालांकि, इस बार बल्लू का किरदार पहले से भी ज्यादा खतरनाक और खूंखार दिखाई दे रहा है। ये बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

खलनायक रिटर्न्स का टीजर रिलीज

24 अप्रैल को संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न का ऐलान किया। इसके साथ उन्होंने एक टीजर भी शेयर किया जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि, ये पूरा वीडियो खून खराबे से भरा हुआ है। बल्लू का अवतार में संजय खून से सने हुए हैं और उनके चेहरे पर कालिख लगी है। जियो स्टूडियों के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। धुरंधर और धुरंधर 2 भी इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

कैसा है टीजर

जो टीजर सामने आया है उसमें चारों तरफ आग लगी हुई दिखाई दे रही है। हर तरफ लाशें बिखरी हुई है। इसी बीच वीडियो में जंजीरों में जकड़ा हुआ एक हाथ नजर आता है, जो बल्लू का है। वह जमीन पर घायल पड़े हुए एक शख्स के पास बैठता है और अपना सिगार जलाता है। उसके चेहरे पर लंबे बाल, खून और कालिख नजर आती है। इस लुक में एक्टर काफी खूंखार नजर आ रहे हैं। जमीन पर पड़ा हुआ शख्स उनसे जान की भीख मांगता है पर बल्लू कहता है बोला था ना 10 अक्टूबर रात 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र। इसके बाद वह नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाते हुए वहां से उठ कर चले जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

फैंस का रिएक्शन

खलनायक रिटर्न में संजय दत्त का यह लुक देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। एक यूजर ने लिखा संजय दत्त का सिनेमैटिक मल्टीवर्स बनने वाला है। एक ने कहा प्लीज इसे आदित्य धर को डायरेक्ट करने दो उन्हें पता है बड़ी कास्ट को कैसे हैंडल करना है। एक का कहना था जियो स्टूडियो ऑफ धुरंधर एरा को आगे बढ़ा रहा है। इंक्लूजन में कहां बल्लू इज बैक, एक ने तो रोंगटे खड़े होने की बात कही।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews