Khatron Ke Khiladi 13: शूटिंग के बीच कंटेस्टेंट्स ने जमकर की मौज मस्ती, विदेशी लड़की पर आया शिव ठाकरे का दिल

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13 Shooting: टेलीविजन के फेमस स्टंट बेस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 की शूटिंग इस समय केपटाउन में चल रही है। यहां पर कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी का टॉर्चर झेलने के साथ ही मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सारे खिलाड़ियों की मस्ती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 13 के खिलाड़ियों की मस्ती

शो के सारे खिलाड़ी इस समय केपटाउन में खतरों का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हें हर दिन रोहित शेट्टी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है, लेकिन शूटिंग के बीच ये मस्ती मजाक का टाइम भी निकाल रहे हैं। सभी सेलेब्स अपने इंस्टाग्राम पर फनी मोमेंट शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अर्चना गौतम ने किसे किया प्रपोज

सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सड़क पर खड़ा हुआ एक गोल्डन मैन उनके हाथ पर किस करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसके अलावा शिव ठाकरे एक विदेशी लड़की पर अपना दिल हार बैठे और मौका मिलते ही उन्होंने उसे प्रपोज कर दिया। जो वीडियो सामने आई है उसमें वो शाहरुख खान स्टाइल में लड़की को पटाने की कोशिश कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

कंट्रोवर्शियल खिलाड़ी हैं शीजान

शीजान खान को भी सभी कंटेस्टेंट के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। आपको बता दें कि वह इस सीजन के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर भी नहीं देखा गया था। हालांकि, अब वह केपटाउन में शूटिंग और मस्ती दोनों कर रहे हैं।

कंटेस्टेंट की जितनी भी तस्वीरें सामने आई है उसमें यह हर पल मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं और स्टंट करने से पहले इन्हें नदी किनारे मौज मस्ती करते हुए देखा गया। ऐश्वर्या शर्मा जहां डांस कर रही थी तो रूही चतुर्वेदी ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं।

कंटेस्टेंट को मिले नए दोस्त

शो मे रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह की काफी अच्छी दोस्ती है लेकिन अब इन्होंने रोहित रॉय को भी अपने साथ मिला लिया है और तीनों की तिकड़ी अक्सर साथ नजर आती है। वहीं शिव ठाकरे को भी रूही चतुर्वेदी के रूप में अपना नया दोस्त मिल गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। शिव, रूही, अंजुम और रोहित सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews