20 साल बाद वापस लौट रही Khosla Ka Ghosla 2, ओरिजिनल कास्ट के साथ ये कलाकार आएंगे नजर

20 साल पहले फिल्म खोसला का घोंसला ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। अब एक बार फिर इसका सीक्वल एंटरटेनमेंट करने वाला है। अनुपम खेर ने इस बारे में जानकारी दी है।
Khosla Ka Ghosla 2

एक्टर अनुपम खेर ने दर्शकों को एक अच्छी खबर दी है। उन्होंने बताया है कि कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोंसला के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने अपने X अकाउंट से फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

फिल्म को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सीक्वल में ओरिजिनल कास्ट के कई लोग वापस आ रहे हैं। बोमन ईरानी भी फिल्म में नजर आएंगे और उन्हें लेकर अनुपम खेर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीरें

अनुपम खेर ने अपने X अकाउंट पर रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास के साथ तस्वीरें शेयर की है। इन्होंने 2006 की फिल्म में काम किया था। एक्टर ने कैप्शन में लिखा खोसला वापस आ गए हैं और कैसे, मैं अब चार दशक से फिल्मों में हूं। लेकिन मैंने किसी भी फिल्म के सीक्वल के लिए इतना इंतजार कभी महसूस नहीं किया, जितना खोसला का घोंसला 2 के लिए है। मुझे हैरानी है कि फिल्म के जादू में ऐसा क्या है, जो लोगों को इतना पसंद आता है। कृपया बताएं कि इस एक्साइटमेंट क्या क्या कारण है। मैं सच में जानना चाहती हूं, जय माता दी।

सामने आया बोमन ईरानी का आइकॉनिक लुक

फिल्म में खुराना जी यानी बोमन ईरानी के किरदार की वापसी का हिंट देते हुए अनुपम ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी आइकॉनिक मुस्कान की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा खुराना वापस आ गया है..और कैसे। आईकॉनिक खुराना साहब अपनी ट्रेडमार्क अंकल जी वाली खतरनाक मुस्कान के साथ खोसला परिवार की जिंदगी में वापस आ गए हैं।

रवि किशन भी होंगे हिस्सा

अनुपम खेर ने बताया कि इस सीक्वल में रवि किशन भी होंगे। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक्टर के साथ अपने X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर उनका स्वागत किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा बहुत खुशी हो रही है कि मेरे बहुत प्यारे दोस्त रवि किशन खोसला का घोंसला 2 की कास्ट में शामिल हो गए हैं। मैं रवि को एक बेहतरीन एक्टर, मेहनती संसद और सबसे बढ़कर इंसान के तौर पर पसंद करता हूं। शांत, दयालु, विनम्र, मददगार, ईमानदार और ऐसा इंसान जो भारत से बहुत प्यार करता है। मुझे साथ में हमारे सीन का इंतजार है।

फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

साल 2006 में दिबाकर बनर्जी यह फिल्म क्रिटिकल और कमर्शियल तौर पर हिट साबित हुई थी। अनुपम ने कमल किशोर खोसला का किरदार निभाया था, जो दिल्ली में रहने वाला मिडिल क्लास आदमी है। वह अपने परिवार के साथ अपनी जमीन वापस पाने की कोशिश करता है जिस पर बिल्डर खुराना ने कब्जा कर लिया है। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews