Amitabh Shatrughan Story: इन फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को बनाया शहंशाह, शत्रुघ्न सिन्हा ने ठुकरा दिए थे ऑफर

Amitabh Shatrughan Story

Amitabh Shatrughan Story: अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं। दोनों ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। दोनों को कई फिल्मों में साथ में देखा गया है और इनके कई सारे किस्से मशहूर हैं।

अमिताभ बच्चन जहां आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं वहीं शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जिस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया है वह पहले शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी। उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था जिसका मलाल उन्हें आज भी है।

यहां जाने Amitabh Shatrughan Story

दीवार और शोले समेत हिंदी सिनेमा की कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में जिन्होंने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि बिग बी की ऐसी कई फिल्में हैं जिनके लिए बतौर एक्टर पहले उन्हें चुना गया था लेकिन बाद में यह फिल्म अमिताभ को दे दी गई।

Amitabh Shatrughan Story

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

एक इवेंट में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा से जब यह पूछा गया कि आपके करियर में कोई ऐसी फिल्म रही है जिसे ना कर पाने का आपको आज भी मलाल होता है। इस सवाल के जवाब में एक्टर नहीं बताया कि अमिताभ बच्चन ने जितनी भी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं उसके लिए पहले मुझे अप्रोच किया गया था लेकिन कुछ कारणों की वजह से मैं यह नहीं कर सका।

एक्टर ने कहा कि दीवार, शोले, सत्ते पे सत्ता जैसी कई फिल्में जिनके लिए पहले मुझे ऑफर किया गया था लेकिन मेरे ना कहने के बाद यह बिग बी के पास पहुंची। वह ये कहते दिखाई दिए कि यह सब बहुत नॉर्मल है और इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता रहता है।

Amitabh Shatrughan Story

इसलिए छोड़ी फिल्में

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जिस समय यह फिल्में मेरे पास आ रही थी उस समय मैं दूसरी फिल्में कर रहा था और ऐसे में समय निकालना बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि शोले में जय का किरदार निभाने के लिए रमेश सिप्पी ने मुझसे कहा था लेकिन मैं वक्त नहीं निकाल पाया। जिसके बाद जय के किरदार के लिए आखिर में किसी एक्टर का चयन किया गया।

सिन्हा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने विश्वनाथ, शान, कालीचरण, दोस्ताना, जानी दुश्मन समेत तमाम बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। फिलहाल वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews