‘Koffee With Karan 9’ में नजर आ सकते हैं ये सितारे, एक बार फिर होगी करण जौहर संग गपशप

14 अक्टूबर से कॉफी विद करण सीजन 9 की शुरुआत हो रही है। एक बार फिर फैंस को बॉलीवुड के सितारों की लाइफ से जुड़े अनजाने किस्से जानने का मौका मिलेगा।
Koffee With Karan 9

करण जौहर का शो कॉफी विद करण दर्शकों के बीच बहुत मशहूर है। 1 साल के गैप के बाद अब इस शो का सीजन 9 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला है। वैसे कारण ऐलान कर चुके हैं कि यह सीजन इस शो का आखिरी पड़ाव है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो के साथ शो की अनाउंसमेंट की थी।

अब शो के ऑन एयर आने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार उन्हें कौन से सितारे यहां देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। इसी बीच शो में शामिल होने वाले सितारों के नाम को लेकर अपडेट सामने आई है। चलिए जान लेते हैं कि आपको कौन से सितारे नजर आ सकते हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

कॉफी विद करण बॉलीवुड के सितारों के साथ की गई अनफिल्टर्ड बातों की वजह से जाना जाता है। यहां आने वाले मेहमानों से कारण उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर करियर, फिल्म इंडस्ट्री और रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछते हैं। अब तक कईं बड़े सितारे यहां नज़र आ चुके हैं। नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 9 में भी कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इसमें आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, शरवरी वाघ, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, वेदांग रैना, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन का नाम शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इमोशनल हुए थे करण

करण जौहर बता चुके हैं कि यह सीजन आखिरी होने वाला है। यह बताते हुए वो काफी इमोशनल भी हो गए थे। यह पूरा सीजन उनके लिए इमोशनल होने वाला है। फैंस के चहेते से सितारों के साथ बातचीत करते हुए करण के कई यादगार मोमेंट देखने को मिल सकते हैं।

कब आ रहा है शो

कॉफी विद करण सीजन 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर से होने जा रही है। इसके आखिरी सीजन में फैंस को एक बार फिर कुछ अनजानी ओर एनफिल्टर्ड बातें जानने का मौका मिलेगा। ये शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews
'Koffee With Karan 9' में नजर आ सकते हैं ये सितारे, एक बार फिर होगी करण जौहर संग गपशप