इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, पढ़ें पूरी खबर

इंदौर के बाणगंगा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस चोरी के वाहनों की बरामदगी करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच, बाणगंगा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। साथ ही.. आरोपी के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, इंदौर की बाणगंगा पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को नंदबाग स्थित वाइन शॉप के सामने से बजाज CT-100 बाइक चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टिगरिया बादशाह रोड स्थित बिजली घर के पास एक संदिग्ध को पकड़ा।

पुलिस ने बरामद की चार मोटरसाइकिलें

बता दें कि.. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान दशरथ बाग कॉलोनी निवासी सतीश सेन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से बजाज CT-100, सीबी साइन, हीरो होंडा स्प्लेंडर और होंडा साइन सहित चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन बाणगंगा थाने में दर्ज विभिन्न वाहन चोरी के मामलों से संबंधित हैं। वहीं, आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार किये वाहन चोरों से अन्य चोरी के वाहनों का सुराग भी मिल सकता है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, पढ़ें पूरी खबर - MP Breaking News