इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स और 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है और नशीले पदार्थों की बरामदगी कर रही है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां पुलिस ने अलग-अलग दो कार्रवाई करते हुये एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को दबोचा है।

बता दें कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर) जब्त किये हैं। पुलिस आरोपियों से नशे की सप्लाई करने वालों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे मेट्रो के पिलर नंबर 409 के पास से खरगोन जिले के निवासी अनस खान को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पानी की टंकी के पास से 23 वर्षीय आयुष ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आयुष के खिलाफ पहले भी जुआ, लूट और मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News