Hindi News

कोरियन ड्रामा देखने के हैं शौकीन? सितंबर में OTT पर मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कोरियन ड्रामा आजकल सिर्फ कोरियाई इलाकों में ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत फेमस हैं। चलिए हम आपको कुछ शानदार शोज के बारे में बताते हैं।
कोरियन ड्रामा देखने के हैं शौकीन? सितंबर में OTT पर मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

भारत में आजकल कोरियन (Korean drama) चीज काफी फेमस हो रही है। चाहे कुरियन स्टाइल आउटफिट हो तरह-तरह के फूड आइटम्स या फिर फ़िल्में और वेब सीरीज। भारतीय दर्शक हर चीज में आगे बढ़ रहे हैं। कोरियन ड्रामा देखने के कई सारे शौकीन आपको देश में मिल जाएंगे। अगर आप भी उन्हीं में से एक है जो हमेशा किसी भी कोरियन पर या ड्रामा के आने का इंतजार करते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

कोरियन ड्रामा जब भी आप देखेंगे तो इसमें आपको लव एंगल जरूर दिखाई देता है जो खासतौर पर लड़कियों को बहुत पसंद आता है। वहां के सुपर क्यूट हीरोज भी भारतीय दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। कोरियन फिल्म और ड्रामा तब और भी अच्छे लगते हैं जब इन्हें हिंदी में डब किया गया होता है। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट फिल्म, सीरीज और ड्रामा के बारे में बताते हैं।

यू एंड एवरीथिंग एल्स

अगर आपको रोमांस से भरा हुआ कोरियन ड्रामा देखना है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर से सितंबर के महीने में रिलीज किया जाने वाला है। महिला दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। आप अपने पार्टनर के साथ आराम से इसका आनंद ले सकते हैं।

द मर्की स्ट्रीम

द मर्की स्ट्रीम एक पीरियड ड्रामा है। इसमें गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है। अब जाहिर सी बात है गैंगस्टर की कहानी है तो फिल्म में एक्शन जरूर देखने को मिलेगा। 26 सितंबर को ऐसे डिज्नी प्ले स्टोर पर रिलीज किया जाएगा। इसका हिंदी डब आसानी से मिल जाएगा।

द मेंटीस ओरिजिनल सिन

अगर आप थ्रिलर, क्राईम, मिस्ट्री या जासूसी की कहानी पसंद करते हैं तो यह शो एक बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। इसमें आपको जबरदस्त क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलेगा। 26 सितंबर को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है।

अ हंड्रेड मेमोरीज

अगर आप हिंदी डब कोरियन ड्रामा देखने की शौकीन है तो इसे देखना बिल्कुल ना भूलें। ये कॉमेडी ड्रामा आपको एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देने वाला है। यह महिला अटेंडेंट और उनकी दोस्ती से जुड़ी कहानी है। इसमें आपको कॉमेडी से लेकर लव स्टोरी सब कुछ देखने को मिलेगा। सितंबर के महीने में इसे भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews