‘हाउसफुल 5’ के लिए मेकर्स का शानदार प्लान, बड़े स्तर पर होगा फिल्म का निर्माण

Housefull 5

Housefull 5: इस बार एक के बाद एक कई फ्रेंचाइजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। कुछ के सीक्वल आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया वहीं कुछ के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस फेहरिस्त में फिल्म ‘हाउसफुल’ की पांचवी फ्रेंचाइजी भी शुमार है। साजिद नाडियाडवाला इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर चुके हैं लेकिन अब तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं की गई है और अब एक नया अपडेट सामने आया है।

बड़े स्तर पर बनेगी हाउसफुल 5

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल शुरू की जाने वाली थी लेकिन अब इसे अगले साल शुरू किया जाएगा। इस देरी की सबसे बड़ी वजह कास्टिंग है क्योंकि अब तक इस पर विचार विमर्श चल रहा है। बता दें कि ‘हाउसफुल’ की बाकी चार फ्रेंचाइजी की तरह इस फिल्म में भी अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में देखा जाने वाला है। साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि इस फिल्म में कास्टिंग से लेकर इसका निर्माण सब कुछ बड़े स्तर पर किया जाए।

ये कलाकार नहीं आएंगे नजर

इस फिल्म की अगली कड़ी के लिए जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन से संपर्क किया गया है। हालांकि, फिल्म की कहानी और किरदार दोनों पसंद आने के बावजूद भी दोनों कलाकारों ने इसके लिए हामी नहीं भरी है। इन दोनों से ही मार्क्स को कई दिनों का समय चाहिए था लेकिन व्यस्तता के चलते इन्होंने इतना समय देने से इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार और साजिद लगातार इन दोनों अभिनेताओं से संपर्क कर इन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने में जुटे हुए हैं। बता दे कि जॉन और अभिषेक इससे पहले भी ‘हाउसफुल 2’ और ‘हाउसफुल 3’ में नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews