Hindi News

कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे मनोज कुमार? देशभक्ति की फिल्मों से कमाया नाम

Written by:Ronak Namdev
Published:
कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे मनोज कुमार? जानिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार की संपत्ति, करियर और विरासत के बारे में पूरी जानकारी। बता दें कि देशभक्ति फिल्में, रियल एस्टेट निवेश और सम्मानों ने उनकी अनुमानित 170 करोड़ की संपत्ति को आकार दिया है।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे मनोज कुमार? देशभक्ति की फिल्मों से कमाया नाम

4 अप्रैल को भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान देशभक्ति से प्रेरित कई शानदार फिल्में दीं। इन फिल्मों में क्रांति, उपकार, शहीद और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्में शामिल हैं।

मनोज कुमार के दुनिया भर में कई फैंस थे। उनके निधन की खबर आते ही उनके फैंस को गहरा धक्का लगा। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मनोज कुमार अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गए और उन्होंने अपनी फिल्मों से कुल कितना धन कमाया।

मनोज कुमार की कुल संपत्ति

मनोज कुमार की कुल संपत्ति की बात की जाए तो इसके आंकड़े आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं हैं। हालांकि, सेलिब्रिटी नेटवर्क जैसी वेबसाइट की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए में करीब 170 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह नेटवर्थ उन्होंने अपने शानदार फिल्मी करियर के अलावा निर्देशन और लेखन से अर्जित की थी। न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का जादू चला, बल्कि मनोज कुमार ने रियल एस्टेट में भी कई निवेश किए थे, जिससे उनकी संपत्ति और भी बढ़ गई।

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ

बता दें कि मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ब्रिटिश भारत के अबोटाबाद में हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी के रूप में हुआ था। उनका फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म फैशन से की थी, जो 1957 में आई थी। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने अलग पहचान बनाई थी। फिल्म क्रांति को बनाने के लिए उन्होंने अपना फ्लैट और दिल्ली का बंगला भी बेच दिया था, जिससे यह समझ में आता है कि वे देश को लेकर कितने समर्पित थे। इस फिल्म ने देशभर में लगभग 16 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

परिवार पर नजर डालें तो मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी और दो बेटे कुणाल और विशाल गोस्वामी हैं। अब उनकी संपत्ति का बंटवारा किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह दिखाता है कि मनोज कुमार बॉलीवुड के कितने बड़े अभिनेता थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews