Hindi News

20 साल पहले इस डरावनी फिल्म ने उड़ा दिए थे लोगों के होश, 6 अलग कहानियों के ट्विस्ट देख दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड मेकर्स हर जॉनर की फिल्में बनाते हैं, जिनके दर्शक अलग हैं। आज हम आपको 20 साल पुरानी है डरावनी कहानी के बारे में बताते हैं। जिसे देखकर आज भी लोग डर जाते हैं।
20 साल पहले इस डरावनी फिल्म ने उड़ा दिए थे लोगों के होश, 6 अलग कहानियों के ट्विस्ट देख दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां

दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के मेकर्स तरह-तरह की फिल्में बनाते हैं। अलग-अलग सब्जेक्ट पर बनने वाली इन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या भी अलग है। कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस सब कुछ दशकों की मनोरंजन के लिए बनता है। लेकिन हॉरर एक ऐसा जॉनर है, जिसकी फिल्मों ने हमेशा से दर्शकों के रोंगटे खड़े करने का काम किया है।

व्यक्ति किसी भी उम्र का क्यों ना हो हॉरर फिल्में देखना बहुत से लोग पसंद करते हैं। इन लोगों के इंटरेस्ट को देखते हुए सिनेमाघर में हर थोड़े समय में कोई ना कोई डरावनी फिल्म जरूर आती है। इसे देखने के लिए और डर का सामना करने के लिए लोगों की भीड़ भी देखने को मिलती है। स्क्रीन पर कुछ ऐसे दृश्य भी देखने को मिलते हैं जिन्हें हम कभी भूल नहीं पाते। आज हम आपको एक ऐसी खतरनाक फिल्म के बारे में बताते हैं जो 20 साल पहले आई थी लेकिन इसने लोगों को बुरी तरह से डरा दिया था।

20 साल पहले आई थी ये फिल्म

तकरीबन 20 साल पहले रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। यह इतनी डरावनी थी कि इसने लोगों को अपने ही घर में डरने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, रणदीप हुड्डा, अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, मल्लिका शेरावत, राजपाल यादव, सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए थे। आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं।

डरना जरूरी है (Most Horror Movie)

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘डरना जरूरी है’ जो साल 2006 में रिलीज की गई थी। इसे 2003 में आई फिल्म ‘डरना मना है’ का सीक्वल बोला जाता है। इसमें एक के बाद एक छह अलग-अलग कहानी बताई गई है। फिल्म की शुरुआत में बताया जाता है कि पांच बच्चे जंगल का रास्ता भटक जाते हैं और उन्हें एक बुढ़िया मिलती है। वह उन्हें 6 डरावनी कहानियां सुनने का वादा करती है और बोलती है कि जो बच्चा बिना डरे कहानी सुन लेगा वह जीत जाएगा। हर कहानी में कुछ ना कुछ ऐसा है जो दर्शकों को फिल्म से बांधे रखता है। सभी कहानियों में ट्विस्ट और टर्न है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे।

कितनी की थी कमाई

फिल्म को लेकर जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक यह 8.75 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 10.65 करोड़ से ज्यादा कमाई थी। इस रेटिंग तो कुछ खास नहीं मिली है लेकिन अगर आप डर को महसूस करना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं।

खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लोगों को डर महसूस करने का भी इस फिल्म का अपना तरीका है। दूसरी कहानियों में जहां ट्रेलर सस्पेंस देखने को मिलता है। वहीं इस कहानी में बैकग्राउंड म्यूजिक, कलाकारों की एक्टिंग और कहानी की रफ्तार दर का माहौल बनाती है। जिन लोगों को हॉरर फिल्में देखना पसंद है, वो यूट्यूब पर इसे फ्री में देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews