आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। फिल्म में यह तीनों कॉलेज में मिले तीन दोस्तों की कहानी बताते दिखाई दिए थे। यह न केवल दोस्ती पर आधारित शानदार कहानी थी। बल्कि इसने एजुकेशन सिस्टम के बारे में भी लोगों को जागरूक करने का काम किया।
अब यह खबर सामने आ रही है कि एक बार फिर लोगों को All Is Well सुनने को मिलने वाला है। दरअसल, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 200 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगा दी है। एक्टर ने बताया की फिल्म के कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी और कितने साल का लीप देखने को मिलेगा। फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर भी जानकारी सामने आई है।
थ्री इडियट्स में आएगा बड़ा लीप
पिछले कुछ महीनो से यह खबर सामने आ रही थी कि आमिर खान इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। अब एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए एक्टर ने फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मैं 3 ईडियट्स 2 पर काम कर रहा हूं। मैंने नरेशन सुना है और वह मुझे पसंद आया। अभी स्क्रिप्ट पर काफी कम होना बाकी है लेकिन कहानी बहुत अच्छी है। फिल्म में ह्यूमर तो होगा लेकिन एक अनोखी कहानी भी देखने को मिलेगी। यह 3 इडियट्स की स्टोरी की तरह ही होगी लेकिन 10 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी।
आमिर का कैसा होगा किरदार
आमिर खान ने यह बताया है कि वह मूवी में एक बार फिर से फुंसुक वांगडू के किरदार में दिखाई देंगे। एक्टर ने कहा यह उन फिल्मों में से एक है जिन पर मैं बहुत जल्दी काम शुरू करूंगा। यह बहुत प्यारी कहानी है जिसे अभिजीत और राजू ने मिलकर लिखा है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।
कब शुरू होगी शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इस पर एक्टर ने कुछ भी नहीं बताया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर एक बार फिर सीक्वल के लिए साथ आने वाले हैं। बता दें कि 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज की गई थी और 200 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज फिल्म बनी थी। इसने भारत में 4 दिन के अंदर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।






