फ्लॉप होने के बाद भी सबसे ज्यादा देखी गई ये फिल्म, तोड़ दिए व्यूज के सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड सितारे जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं तो या तो वह हिट साबित हो जाती है या फिर फ्लॉप हो जाती है। आज हम आपको महानायक अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो फ्लॉप होने के बावजूद भी सबसे ज्यादा देखी गई।
Most watched flop Film

Sooryavansham

बॉलीवुड में एक नहीं बल्कि अनेक फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। कुछ फिल्मों की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई तो कुछ फिल्में ऐसी है जिनके किरदार लोगों के दिल में अपनी जगह नहीं बना सके। किसी का डायरेक्शन कमजोर पड़ गया तो किसी में सितारों की एक्टिंग में दम नहीं था। किसी भी फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे अक्सर यही कारण होते हैं।

अगर आपसे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के बारे में पूछा जाए तो आप बाहुबली, शोले या फिर मुगले-ए-आज़म जैसे फिल्मों का नाम लेंगे। यह ऐसी फिल्में है जो हमारे माता-पिता से लेकर हमने और हमारे छोटे भाई बहनों ने भी देखी है। लंबे समय से यह क्लासिक फिल्में होने के कारण चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इन सबसे अलग आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी लेकिन उसके बावजूद भी इसे सबसे ज्यादा देखा गया।

सबसे ज्यादा देखी गई फ्लॉप फिल्म (Most Watched Flop Film)

यह बात थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है कि अगर फिल्म फ्लॉप है तो भला उसे सबसे ज्यादा बार क्यों देखा गया है। लेकिन इस फिल्म के साथ वाकई में ऐसा हुआ है और जो लोग सोनी मैक्स, स्टार गोल्ड, ज़ी सिनेमा जैसे चैनल देखते हैं उन्हें इस बात का जवाब आसानी से पता भी होगा। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं। उसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे, जो 5 दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

क्लासिक कल्ट है सूर्यवंशम (Sooryavansham)

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह ‘सूर्यवंशम’ है जो अपनी रिलीज के इतने सालों बाद भी किसी न किसी टीवी चैनल पर देखने को मिल जाती है। इस फिल्म में बिग बी के साथ जयासुधा, सौंदर्या,अनुपम खेर, रचना बनर्जी और कादर खान को मुख्य किरदारों में देखा गया था। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। हालांकि, इसके परिणाम वैसे सामने नहीं आए।

फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

जब इसे रिलीज किया गया था तब यह 7 करोड़ में बनी थी और इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई केवल 12 करोड रुपए थी। भारत में 40 लाख लोगों ने इसका टिकट खरीदा था। हालांकि, इस फिल्म का मुकद्दर तब चमक जब सोनी मैक्स पर इसका प्रीमियर किया गया। पिछले 25 सालों में यह अनगिनत बार इस टीवी चैनल पर दिखाई जा चुकी है।

तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाल ना मचाया हो लेकिन व्यूज के मामले में यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गोल्डमाइंस एंटरटेनमेंट के पास इसके यूट्यूब के अधिकार हैं। इस एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म ने इसे तीन अलग-अलग चैनलों पर अपलोड किया है जिनमें कुल व्यूज 701 मिलियन यानी की 70 करोड़ है। इस तरह से यह फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद भी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews