OTT पर जरूर देखें ये 5 वेब सीरीज, इनकी कहानी ने दर्शकों को बनाया दीवाना

दर्शकों के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर आजकल बहुत सारी फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध रहती है। अगर आप भी थिएटर जाने की जगह घर पर मनोरंजन करना चाहते हैं तो आपको पांच वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
Must watch web series

OTT प्लेटफॉर्म आज के समय में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जरिया बन चुके हैं। जितना मनोरंजन दर्शकों का थिएटर में फिल्म देखकर होता है। उतना ही आनंद वो अब घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर ले सकते हैं। आजकल थिएटर में रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म थोड़े समय बाद किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जरूर आ जाती है।

यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दर्शकों के मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुके हैं। यहां पर हर तरह की फिल्में है लेकिन कुछ वेब सीरीज ऐसी है, जिनका क्रेज दर्शकों की सिर चढ़कर बोलता है। अगर आप भी कोई शानदार कहानी देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए 5 मच अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। एक बार आपको इन्हें जरूर देखना चाहिए।

एस्पिरेंट्स

यह टीवीएस की अब तक की सबसे बेस्ट सीरीज में से एक है। यह पूरी कहानी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तीन दोस्तों की जिंदगी पर बनाई गई है। इन सभी की जिंदगी दोस्ती संघर्ष और सपनों के आसपास घूमती है। पहले यह यूट्यूब पर थी लेकिन अब इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी देखा जा सकता है। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी

यह शेयर बाजार पर बनी अब तक की सबसे शानदार कहानी है। वैसे यह कहानी नहीं है बल्कि असली घटना है जिसे बड़े पर्दे पर हंसल मेहता ने बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया है। ये 1992 में स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता द्वारा किए गए भारतीय शेयर बाजार के घोटाले पर बनाई गई है। प्रतीक गांधी ने इसमें दमदार किरदार निभाया है। आप इसे sonyliv पर देख सकते हैं।

गुल्लक

यह बहुत ही शानदार कहानी है जो एक मिडिल क्लास फैमिली की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली मुश्किलों को बहुत करीब से दिखाती है। हर मध्यम वर्गीय परिवार इसे देखने के बाद खुद से कनेक्ट कर पाएगा। अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं और आप इसे sonyliv पर देख सकते हैं।

पंचायत

यह एक बहुत ही शानदार कहानी है जो गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सचिन जी प्रधान जी जैसे अलग-अलग किरदार बताए गए हैं जो दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। हाल ही में इस सीरीज का चौथा सीजन रिलीज किया गया है। आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

कोटा फैक्ट्री

jEE की तैयारी कर रहे हैं छात्रों के इर्द गिर्द घूमती हुई यह कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें कोटा में मौजूद कोचिंग सेंटर की पूरी दुनिया दिखाई गई है। यह बताया गया है कि यहां पर स्टूडेंट की जिंदगी कैसी गुजरती है। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews