Hindi News

2026 में Netflix पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, आने वाली हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नेटफ्लिक्स अपनी शानदार कहानियों की वजह से दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। अब प्लेटफॉर्म ने साल 2026 में आने वाले अपने प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है।
2026 में Netflix पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, आने वाली हैं ये शानदार वेब सीरीज और फिल्में

नेटफ्लिक्स हर साल अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक शोज़ और वेब सीरीज लेकर आता है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले इन प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिलता है। अब इस प्लेटफॉर्म ने साल 2026 के लिए अपने शो, वेब सीरीज और फिल्मों की नई लिस्ट जारी कर दी है।

जो लिस्ट जारी की गई है, इसमें सुपरहिट सीरीज मामला लीगल है से लेकर ढिंढोरा और मिसमैच्ड सब कुछ शामिल है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स यूजर हैं तो साल 2026 आपके लिए काफी खास होने वाला है। कई सारी कहानी है जो रिलीज होने वाली है और कुछ वेब सीरीज अपने अगले सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। चल जान लेते हैं कि आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

मामला लीगल है

इस सीरीज के पहले सीजन में पटपड़गंज जिला कोर्ट की अजीबोगरीब और हंसाने वाली कहानी दिखाई गई थी। दूसरे सीजन में भी यह माहौल बना रहने वाला है। दर्शकों को अजीबोगरीब कोर्ट केस देखने को मिलेंगे जिम कॉमेडी का भरपूर तड़का होगा। इस सीरीज में रवि किशन, नायला अग्रवाल, निधि बिष्ट, बृजेंद्र काले, अनंत जोशी और विजय राजोरिया जैसे कलाकार अपने-अपने किरदारों में दिखाई देंगे।

जो डीजल सामने आया है उसमें शुरुआत अन्य श्रॉफ से होती है जो त्यागी जी यानी रवि किशन से माफी मांगती है। वह कहते हैं उन्हें तो पार्किंग में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए। उसके बाद रवि किशन फुल फॉर्म में एंट्री मारते हैं और कहते हैं त्यागी नाम नहीं मेरा एटीट्यूड भी है।

ढिंढोरा 2

इस कॉमेडी सीरीज को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। साल 2021 के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है। 3 फरवरी को टीजर रिलीज किया गया है जिसमें एक्टर सिंगर भुवन बम वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सीरीज भुवन बम की बीबी की वाइंस के मशहूर किरदारों पर बनी हुई है। इस सीरीज में उन्होंने 10 अलग-अलग किरदार निभाए थे जिन्हें बहुत पसंद किया गया था। अब ढिंढोरा 2 में वह अपने दो हिट किरदार समीर और टीटू मामा में फिर से नजर आने वाले हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में भवन को टीटू से नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल होने की बातचीत करते हुए दिखाया गया है।

ऑपरेशन सफेद सागर

इस फिल्म में ऑपरेशन सफेद सागर की अनसुनी कहानी देखने को मिलने वाली है। यह पाकिस्तान सुना को खरीदने का एक ऑपरेशन था। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच में 1999 के कारगिल युद्ध को दिखाया जाएगा। यह युद्ध वायु सेना के नजरिए से दिखाया गया है। फिल्म में जिमी शेरगिल, आदिल हुसैन, सिद्धार्थ, दिया मिर्जा, अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा जैसा कलाकार नजर आएंगे।

मिसमैच्ड सीजन 4

नेटफ्लिक्स की इस हिट रोमांटिक कॉमेडी सीरीज का चौथा सीजन जल्द आ रहा है। इसमें ऋषि और डिंपल की कहानी की एंडिंग दिखाई जाएगी। ऋषि के किरदार में रोहित सराफ और डिंपल के किरदार में प्राजक्ता कोली को देखा गया है। चौथी सीजन में यह दोनों पिछले तीन सीजन में हुई घटनाओं के बारे में बताएंगे और पुराने दिनों को याद करेंगे। यह बताया जाएगा कि कितने दिल टूटे फिर जाकर ऋषि और डिंपल एक हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !