बारिश-ओले का दौर थमते ही उत्तर प्रदेश का मौसम फिर बदल गया है। आज से 9 फरवरी तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मध्य उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अगले 3 दिनों में रात के तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के तापमन में वृद्धि देखने को मिलेगी।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ के मुताबिक, 5 से 8 फरवरी को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेगी। बुधवार सुबह (4 फरवरी 2026) गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कोहरा देखने को मिला। राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 48 घंटे बाद लखनऊ में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।
3 से 4 दिन चलेगी तेज सतही हवाएं
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (4 फरवरी 2026) के मुताबिक, 5 से 8 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने का अनुमान है। 5-6 फरवरी को दोनों संभागों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार है। 4-5 फरवरी को दोनों संभागों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 9-10 फरवरी को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
UP Weather Forecast Report






