Netflix पर देखें ये 5 शानदार मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज, इनकी कहानी घूमा देगी आपका दिमाग

दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक से बढ़कर एक कहानियों पर फ़िल्में और वेब सीरीज बनाई जाती है। आज हम आपको कुछ शानदार मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज के बारे में बताते हैं।
Netflix upcoming releases

फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर सभी लोगों की अपनी अपनी पसंद होती है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आपको काफी मसाला मिल जाएगा। आज कल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक ऐसा माध्यम हैं, जहां पर दर्शकों के लिए हर थोड़े दिन में कोई ना कोई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज की जाती रहती है।

अगर आपको भी सस्पेंस मर्डर और थ्रिलर से जुड़ी हुई कहानियां अच्छी लगती है तो ऐसी कई सारी वेब सीरीज है जिनकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। जब आप इन वेब सीरीज को देखेंगे तो कुछ सीन देखकर आपके होश भी उड़ जाएंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज के बारे में बताते हैं।

इनसाइड मैन (Netflix)

यह एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है जो बैंक में होने वाले डकैती और उसके पीछे के मास्टरमाइंड पर बनी हुई है। किस तरह से एक जासूस मास्टरमाइंड से बातचीत करने का तरीका निकलता है लेकिन बीच में धमाकेदार ट्विस्ट आते हैं।

लॉस्ट गर्ल

यह कहानी आपके दिमाग के तार हिला देगी। इसमें एक लापता हुई बेटी की मां के संघर्षों को दिखाया गया है। जो अपनी बेटी को ढूंढने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। अपनी बेटी को ढूंढने के इस मिशन के दौरान वह एक के बाद एक हुई कई अनसुलझी हत्याओं के सिलसिले का सच सामने लेकर आती है।

बॉडीज

यह नेटफ्लिक्स की एक शानदार क्राईम ड्रामा सीरीज है। इसमें लंदन के एक इलाके में चार अलग-अलग सालों में एक ही जगह पर एक ही लाश मिलने की घटना दिखाई गई है। लाश मिलने के बाद चार इन्वेस्टिगेशन शुरू होती है। इसका सस्पेंस आपको कहानी के अंत तक जाने के लिए मजबूर कर देगा।

द लिंकन लॉयर

यह शानदार अमेरिकी ड्रामा है जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस के बीच कानूनी लड़ाई दिखाई गई है। इसे माइकल कोनेली की किताब के आधार पर बनाया गया है। इसमें एक वकील की कहानी बताई गई है जो किसी ऑफिस में नहीं बल्कि कार में अपने केस पर काम करता है।

रेप्टाइल

एक शानदार क्राईम थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री बताई गई है। इसमें एक महिला के पति की हत्या हो जाती है और वह अपने पति की हत्या की मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस की मदद करती है। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews