Hindi News

इस वीकेंड OTT पर एंटरटेनमेंट की धूम, जरूर स्ट्रीम करें ये फिल्में और वेब सीरीज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर वीकेंड पर दर्शकों को नई कहानी का इंतजार रहता है। इस हफ्ते OTT पर कई शो, फिल्में और वेब सीरीज आ यही हैं, जो एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देने वाली है।
इस वीकेंड OTT पर एंटरटेनमेंट की धूम, जरूर स्ट्रीम करें ये फिल्में और वेब सीरीज

मनोरंजन की दुनिया हर बार दर्शकों का अलग-अलग तरह की कहानियों से मनोरंजन करती रहती है। कड़ाके की ठंड चाहे कितनी भी हो लेकिन एंटरटेनमेंट का गरमा गरम डोज हर हफ्ते मिलता रहता है। 16 जनवरी यानी आज सिनेमाघर में राहु केतु से लेकर हैप्पी पटेल जैसी फ़िल्में रिलीज़ हो रही है।

अगर आप घर बैठे अपने वीकेंड का आनंद लेना चाहते हैं तो एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं, जो रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान हाशमी की वेब सीरीज तस्करी से लेकर फरहान अख्तर की 120 बहादुर और रितेश देशमुख की मस्ती 4 शामिल है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और के ड्रामा दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। चलिए फिल्मों की इस लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं।

तस्करी: द स्मगलर्स वेब

स्पेशल ऑप्स और ए वेनसडे जैसी फिल्मों के मास्टर माइंड नीरज पांडे अब अपना नया शो तस्करी लेकर आ रहे हैं। यह कहानी कस्टमर अधिकारी अर्जुन मीणा यानी इमरान हाशमी और उनकी टास्क फोर्स के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें मायावी किंग बड़ा चौधरी के ग्लोबल सिंडिकेट को खत्म करने की कोशिश दिखाई गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर मिलान से लेकर बैंकॉक तक के स्मगलिंग आपको सीरीज में देखने को मिलेगी। इसमें जोया अफरोज, अमृता खानविलकर, अनुराग सिन्हा और नंदीश संधू जैसे कलाकार हैं।

120 बहादुर

फरहान अख्तर का ये वॉर ड्रामा 1962 के भारत चीन युद्ध को दिखाएगा। इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी और कुमाऊं रेजीमेंट के 120 सैनिकों के आखिरी संघर्ष को दिखाया गया है। जिन्होंने लद्दाख में एक राजनीतिक पहाड़ी दर्रे को 3000 चीनी सैनिकों के सामने संभाल कर रखा। छूने से नीचे तापमान और बिना कम्युनिकेशन के यह कहानी चार्ली कंपनी के जबरदस्त हौसले को दिखाती है। इसमें आपको राशि खन्ना, अंकित सिवाच, एजाज खान और विवान भटेना जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कलमकावल

यह मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसकी कहानी 2 साल की दशक की है। फिल्म की शुरुआत केरल के एक गांव में एक औरत के भाग जाने से शुरू हुए दंगे से होती है। स्पेशल ब्रांच के अफसर जयकृष्णन इसकी जांच करते हैं। इस जांच में तमिलनाडु और केरल की सीमा पर गायब हुईं औरतों का पता चलता है। इस कहानी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जयकृष्णन का पार्टनर स्टेनली जो क्राइम ब्रांच का एक शांत अफसर है लेकिन असल में वही शिकारी है जिसे ढूंढा जा रहा है। वह कमजोर औरतों को शादी का वादा करके फंसाता है और उन्हें साइनाइड देकर मार देता है।

मस्ती 4

अगर आप कॉमेडी फ्रेंचाइजी देखना चाहते हैं तो मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी ‘मस्ती 4’ आज से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी में अमर, मीत और प्रेम की तिकड़ी खुद को अधेड़ उम्र की घरेलू जिंदगी की बोरियत में पाते हैं। वो ‘लव वीजा’ का जुगाड कर पत्नियों से परमिशन लेकर UK में अपनी बैचलर जिंदगी जीने के लिए जाते हैं। उनका प्लान तब उल्टा पड़ जाता है जब पत्नियां भी इसी वीजा का इस्तेमाल कर एडवेंचर पर निकलती हैं। इस फिल्म में आपको तुषार कपूर, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, श्रेया शर्मा और एल्नाज जैसे कलाकार नजर आएंगे।

स्ट्रेंजर थिंग्स: वन लास्ट एडवेंचर

12 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रेंजर थिंग्स का फाइनल सीजन रिलीज कर दिया गया है। हॉकिन्स में शांति दिखाई दे रही है। शो के मेकर्स डफर ब्रदर्स फिनाले एपिसोड की मेकिंग पर एक फीचर लेंथ डॉक्युमेंट्री लेकर आए हैं। यह फिनालेको बनाने में आने वाली टेक्निकल और इमोशनल मुश्किलों की झलक को दिखाती हैं। इसमें लीड एक्टर्स की ओर से शो को इमोशनल विदाई देते हुए भी दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews