Nita Ambani Dance Video: नीता अंबानी ने किया शानदार क्लासिकल डांस, एक्सप्रेशन से जीता लोगों का दिल

Nita Ambani Dance Video

Nita Ambani Dance Video Viral: देश की सबसे चर्चित अंबानी फैमिली इस वक्त हर जगह सुर्खियों में छाई हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में नेता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया गया है। इस सेंटर के उद्घाटन समारोह को 3 दिन के लिए आयोजित किया गया है जहां रोज अलग-अलग कार्यक्रम होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के साथ देश के कई चर्चित लोग हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ यहां पर हॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे हैं और कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना क्लासिकल डांस टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं।

यहां देखें Nita Ambani Dance Video

नेता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के शानदार उद्घाटन समारोह में नीता अंबानी ने अपने क्लासिकल डांस से समा बांध दिया। इस दौरान वो श्रेया घोषाल की आवाज में गाए गए भजन रघुपति राघव राजाराम पर जबरदस्त एक्सप्रेशन के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती हुई नजर आई।

गुलाबी और लाल रंग के खूबसूरत से आउटफिट में नीता स्टेज पर परफॉर्मेंस देती नजर आई और एक एक ताल पर उन्होंने जिस तरह से डांस किया और जो एक्सप्रेशन उनके चेहरे पर नजर आ रहे थे उसे देखकर कोई भी अपनी नजरें उन पर से नहीं हटा पा रहा था क्या यह भी कहा जा सकता है कि लोगों ने अपनी पलकें भी नहीं झपकाई।

नजर आए ये सितारे

इस कार्यक्रम में पूरा अंबानी परिवार दिखाई दिया। अनंत अंबानी ने जहां अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ कार्यक्रम में एंट्री ली। वहीं आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ यहां पर दिखाई दिए। हर बार की तरह एक बार फिर राधिका मर्चेंट ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया।

अंबानी फैमिली के अलावा यहां पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सारे सितारे नजर आए। यहां पर शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, निक जोनास समेत कई सारे सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews