नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग, माधुरी दीक्षित ने बजाई सिटी

नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर लगाई आग, माधुरी दीक्षित ने बजाई सिटी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही अपने दाम से करोड़ों दिलों में राज करती है। बता दें कि उनके चर्चे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। नोरा फतेही अपनी डांस से आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हैंय़ नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है जो कि कनाडा की रहने वाली है। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। जहां उन्होंने बेली डांस की तालीम ली थी।

यह भी पढ़ें –

बता दें कि उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “रोर” से किया था जिसके बाद बहुत सारी फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग किए हैं। फिल्म “सत्यमेव जयते” में ‘दिलबर-दिलबर’ गाने के बाद उन्हें खूब पसंद किया जाने लगा। इतना ही नहीं प्रशंसक नोरा फतेही का गाना रिलीज होने का बड़ी बेतक बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, नोरा इन दिनों डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा के सीजन 10” में बतौर जज नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : 17 राज्यों में 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, निम्न दबाव-चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जानें UP-बिहार-दिल्ली पर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, कलर्स टीवी ने इस शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें माधुरी नोरा को लावणी डांस करने के लिए कहती है। जिसमें नोरा हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। इस लुक में वह बिल्कुल देशी नारी के अंदाज में नजर आ रही हैं। नोरा फतेही का यह खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को खुब पसंद आया है। वहीं, वीडियो में आगे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की इच्छा पूरी करते हुए नोरा स्टेज पर लावणी डांस करती नजर आ रही है। इसी दौरान डांस को देखते हुए माधुरी ने जोरदार सिटी बजाई है जो कि लोगों द्वारा खुब सहारा जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 डांस के दीवाने बड़ी बेसब्री से रियलिटी शो झलक दिखला जा का इंतजार करते हैं। वहीं, इस बार सीजन 10 में करण जौहर, धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित, और नोरा फतेही इस शो में मुख्य जज के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले माधुरी दीक्षित ने सीजन 4, 5, 6 और 7 में लगातार झलक दिखला जा की 4 सीजन में मुख्य जज रही हैं और एक बार फिर वह सीजन 10 में बतौर मुख्य जज नजर आ रही है जो कि कलर्स टीवी पर 3 सितंबर से प्रसारित किया जा रहा है। बता दें कि इस शो में शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत, धीरज धूपर, अमृता खानविलकर, निति टेलर, रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शेफ झोरावर, गुंजन, फैजु, अली असगर, गश्मीर महाजनी डांस करते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – जसप्रीत बुमराह हुए T20 वर्ल्ड कप से बाहर! ये है वजह, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, जानें यहाँ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews