Hindi News

नवंबर में रिलीज होने वाली है ये शानदार फिल्में, हॉरर से लेकर वॉर देखें एक से बढ़कर एक कहानियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नवंबर का महीना अपने साथ एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आ रहा है। इस महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाने वाली है। चलिए इसकी लिस्ट देख लेते हैं।
नवंबर में रिलीज होने वाली है ये शानदार फिल्में, हॉरर से लेकर वॉर देखें एक से बढ़कर एक कहानियां

हर एक महीने के खत्म होने और नए महीने की शुरुआत के साथ लोगों को इस बात का इंतजार रहता है कि बड़े पर्दे पर उनके लिए क्या रिलीज किया जाने वाला है। अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही नवंबर दस्तक देगा। इस महीने में फिल्म देखने के शौकीनों को एक से बढ़कर एक सरप्राइज मिलने वाले हैं।

नवंबर का महीना अपने साथ एंटरटेनमेंट की बहार लेकर आने वाला है। सिनेमाघर में हिंदी भाषा में कुल मिलाकर 17 फिल्में रिलीज होगी। इसमें बायोपिक ड्रामा से लेकर हॉरर सब कुछ शामिल है। चलिए जान लेते हैं कि नवंबर में आप सिनेमाघर में क्या-क्या देख सकते हैं।

नवंबर में देखें ये फिल्में (November release)

वृषभ

यह मलयालम भाषा की फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में रिलीज किया जाने वाला है। ये फैंटेसी एक्शन ड्रामा नंदा किशोर के डायरेक्शन में बना है। इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जाने वाला है।

जटाधारा

एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसमें शिल्पा शिरोडकर और सोनाक्षी सिन्हा जिसे कलाकार नजर आने वाले हैं। तेलुगु और हिंदी में इस फिल्म को 7 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

इक्कीस

श्री राम राघवन की यह फिल्म एक बायोपिक ड्रामा है। 7 नवंबर को इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में अगस्त्य नंद के साथ धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत नजर आएंगे।

जस्सी वेड्स जस्सी

रणवीर शौर्य अपनी इस शानदार फिल्म के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस कॉमेडी ड्रामा को 7 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है।

द गर्लफ्रेंड

इस फिल्म में आपको साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में इसे 7 नवंबर को देशभर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

हक

लंबे समय से बड़े-बड़े पजामी गौतम की कोई फिल्म देखने को नहीं मिली है लेकिन अब वह एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। उन्हें सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में देखा जाने वाला है। यह भी 7 नवंबर को ही रिलीज होगी।

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन की फिल्म तो आपने देखी ही होगी अब इसका दूसरा हिस्सा आने वाला है। रकुल प्रीत सिंह के साथ एक बार फिर एक्टर को इस रोमांटिक फिल्म में देखा जाने वाला है। 14 नवंबर को यह सिनेमाघर में रिलीज होगी।

2020 दिल्ली

देवेंद्र मालवीय फिल्म 2020 दिल्ली लेकर आ रहे हैं। ये CAA प्रोटेस्ट के दौरान की कहानी है। इस दौरान जो दंगे हुए और लोगों का जो नुकसान हुआ उसे अप्रैल में 14 नवंबर को दिखाया जाएगा।

120 बहादुर

फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 120 बहादुर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी है। यह एक ऐतिहासिक वॉर पर आधारित कहानी है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे 21 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है।

ये फिल्में भी मचाएंगी धूम

इन फिल्मों के अलावा सीसु: रोड टू रिवेंज, मस्ती 4, काल त्रिघोरी, हांटेड 3D: घोस्ट ऑफ़ द पास्ट, गुस्ताख इश्क, जूटोपिया 2, तेरे इश्क में जैसी फिल्में रिलीज की जाने वाली है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews