Bigg Boss 16 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी Nusrat Jahan? शो में आएंगी नजर

Bigg Boss 16 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी Nusrat Jahan? शो में आएंगी नजर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। शो से जुड़ी नई-नई अपडेट सामने आ रही है। कंटेस्टेंट्स के नामों की बात करें तो हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि नुसरत शो में नजर आ सकती हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने शो में आने के लिए नुसरत जहां को अप्रोच किया है। नुसरत की शो में एंट्री होती है तो यहां होने वाले ड्रामे में ग्लैमर का तड़का भी लगता दिखाई देगा। इसी के साथ लोगों को नुसरत जहां की जिंदगी के बारे में कई चीजे जानने को मिलेंगी। अभी नुसरत जहां और शो के मेकर्स दोनों की ओर से कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है।

Must Read- गाजियाबाद की इस कॉलोनी में डर के साये में जी रहे हैं लोग, घरों पर हो रही है पत्थरबाजी

नुसरत जहां के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वो काफी बिजी हैं। फिल्म और एड के अलावा उनके पास राजनीति से जुड़े कई काम भी हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान करती रहती है। पिछले साल ही एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम Yishaan रखा है।

नुसरत जहां के अलावा जन्नत जुबेर, पूनम पांडेय, चारू आसोपा, सुरभी ज्योति, फैसल शेख जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। शो को इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान होस्ट करेंगे इसका प्रीमियर 8 अक्टूबर को होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews