बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए जाने ही जाते हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा बहुत कम ही वो रियल लाइफ को लेकर चर्चा में आते हैं। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। हिंदी सिनेमा में जब भी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी का नाम लिया जाता है, तो दर्शकों के जहन में तुरंत कमीने और हैदर जैसी शानदार फिल्में घूमने लगती हैं। अब एक बार फिर से यह अभिनेता-निर्देशक जोड़ी दर्शकों के लिए नया तोहफा लेकर लौट रही है।
फिल्म का टाइटल ‘ओ’ रोमियो (O’ Romeo) है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट बदल दी है। नई रिलीज डेट 14 फरवरी 2026 तय की गई है।
देखें लुक
जी हां! वेलेंटाइन डे पर यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस बदलाव से फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का असर दोगुना होगा। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शाहिद कपूर इसमें बड़े हैट में नजर आ रहे हैं, जिससे उनका चेहरा लगभग ढका हुआ है, लेकिन उनकी रहस्यमयी पर्सनैलिटी और बॉडी लैंग्वेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार बेहद इंटेंस और दमदार होने वाला है।
View this post on Instagram
ये लोग आएंगे नजर
‘ओ’ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। दरअसल, मूवी में नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे महान कलाकार भी होंगे, जिससे फिल्म में डबल तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग कई खूबसूरत जगहों पर की गई है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को विजुअली ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाहिद ने हाल ही में शूटिंग पूरी की और इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर निर्देशक विशाल भारद्वाज संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। उस फोटो में दोनों गहन चर्चा में नजर आ रहे थे। शाहिद ने लिखा था, “ये खत्म हुआ। इस खास शख्स के साथ मेरा चौथा कोलैबोरेशन। एक्साइटमेंट का लेवल चार्ट से बाहर है।”
View this post on Instagram
म्यूजिकल एक्शन थ्रिलर
विशाल भारद्वाज खुद संगीत की दुनिया में कमाल करते आए हैं, ऐसे में यह फिल्म शानदार बैकग्राउंड स्कोर और सोलफुल गानों से भरी होगी। बता दें कि शाहिद और विशाल भारद्वाज की यह चौथी फिल्म है। हर बार इस जोड़ी ने कुछ नया एक्सप्लोर किया है। इसकी स्टारकास्ट भी बहुत स्ट्रॉन्ग है। मूवी म्यूजिकल एक्शन थ्रिलर है। फिलहाल, इससे जुड़ी अपडेट अभी सामने आती रहेंगी। हालांकि, फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार है।






