‘OMG 2’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

OMG 2

OMG 2 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम नजर आने वाले हैं। लंबे समय से यह सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी और फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति भी जताई गई थी। रिवाइजिंग कमेटी के पास जाने के बाद इसे ए सर्टिफिकेट मिल चुका है।

फिल्म का टीजर काफी पहले सामने आ चुका है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अभी फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है और इसे लेकर कुछ विवाद की स्थिति भी देखी जा रही है।लेकिन इसी बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अक्षय कुमार ने दी जानकारी

‘ओएमजी 2’ की एडवांस बुकिंग के बारे में खुद अक्षय कुमार ने जानकारी दी है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें उन्हें हाथों में त्रिशूल लिए माथे पर भस्म लगाए देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

लोगों का रिएक्शन

अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कुछ लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ अलग तरह से कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। तो वहीं दूसरे का कहना था कि मुझे नहीं लगता कि इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची होगी। इसके अलावा कई कमेंट सामने आए हैं।

बदलेगा अक्षय का किरदार

जब यह फिल्म रिवाइजिंग कमेटी के पास पहुंची थी तो मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कमेटी के फैसले से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुश नहीं थे। यह भी बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म के मेकर्स को कुछ सुझाव दिए गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव के किरदार में दिखाया जाने वाला है लेकिन अब बताया जा रहा है इसे बदलकर वह दूत के किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि, कहानी क्या होगी और किरदार कैसा पेश होगा ये रिलीज के बाद ही पता लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews