प्रियंका चोपड़ा की गिनती उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में होती है, जिन्हें इंडियन सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस को अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट किया जाता है। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद भी आती है।

अब हाल ही में ये प्यारा कपल एकेडमी अवॉर्ड्स में चार चांद लगाता नजर आया। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रविवार को ऑस्कर्स का आयोजन हुआ। प्रियंका और निक इस शो का हिस्सा बने। प्रियंका को पहली बार अवार्ड प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर देखा गया। रेस कारपेट पर एक्ट्रेस की एंट्री के साथ सभी की निगाहें उनपर टिक गई।

निक जोनस के कलावा ने खींचा ध्यान

प्रियंका और निक जब भी साथ नजर आते हैं, इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऑस्कर के फंक्शन से भी इनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें ये दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। प्रियंका ने अपने हाथों से निक के हाथों को पकड़ रखा है। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान निक की कलाई पर बंधे कलावा ने खींचा है। इसे हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र के तौर पर देखा जाता है।

निक ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

निक जोनस को प्रोग्राम के बाद अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर करते हुए देखा गया। इसके जरिए उन्होंने अवॉर्ड के दौरान शुरू हुई एक चर्चा को लेकर जवाब दिया है। यह कहा जा रहा था कि अवॉर्ड के समय निक पानी पीने के लिए इवेंट से बाहर चले गए थे। एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “अगर आप मुझे ऑस्कर के बाहर पानी पीते हुए देखें तो उसकी वजह यह है कि लॉस एंजिल्स में तापमान 85 डिग्री है।”

 

कैसा था लुक

ऑस्कर अवार्ड में कपल के लुक की बात करें तो प्रियंका ने व्हाइट थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड और सफायर नेकलेस और ब्लैक हिल्स कैरी की थी। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया था और बाल खुले रखे थे। वहीं निक ने क्लासिक वेलवेट डबल ब्रेस्टेड सूट पहना था। दोनों का लुक काफी शानदार लग रहा था।