Hindi News

OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की बहार, इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ और ‘कलमकावल’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

Written by:Rishabh Namdev
Published:
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर का पूरा पैकेज मौजूद रहेगा। 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 पर इमरान हाशमी की 'तस्करी' और भी कई वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की बहार, इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ और ‘कलमकावल’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

ओटीटी के दर्शकों के लिए यह हफ्ता मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 तक, विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें क्राइम-थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और वॉर ड्रामा तक, हर जॉनर के कंटेंट शामिल हैं।

इमरान हाशमी की ‘तस्करी’ से वापसी

अभिनेता इमरान हाशमी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘तस्करी- द स्मगलर्स वेब’ के साथ ओटीटी पर वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और जोया अफरोज जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक्शन का तड़का

वहीं, फरहान अख्तर की वॉर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

साउथ सिनेमा और हॉलीवुड की पेशकश

इस हफ्ते साउथ की कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर आ रही हैं। ममूटी स्टारर ‘कलमकावल’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सोनी लिव पर रिलीज होगी। दिलीप और मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘भा भा बा’ भी 16 जनवरी 2026 को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके अलावा, कन्नड़ क्राइम कॉमेडी ‘बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी’ 12 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

‘हाइजैक’

हॉलीवुड कंटेंट की बात करें तो, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीरीज के पर्दे के पीछे की कहानी दिखाती ‘वन लास्ट एडवेंचर- द मेकिंग ऑफ स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ 12 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। वहीं, लोकप्रिय सीरीज ‘हाइजैक’ का दूसरा सीजन एप्पल टीवी पर 16 जनवरी 2026 से स्ट्रीम होगा, जिसमें इदरीस एल्बा मुख्य भूमिका में हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews