Panchayat Season 4 पर बड़ा अपडेट, रिलीज डेट से पहले ही OTT पर धमाल मचाएगी सीरीज!

पंचायत सीजन 4 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करें इस इंतजार के बीच गहरा सस्पेंस बना दिया है। ऐसा हो सकता है कि यह सीरीज रिलीज डेट से पहले ही दर्शकों के लिए उपलब्ध करा दी जाए।
Panchayat Season 4

पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने जमकर प्यार दिया। अब चौथा सीजन जल्द ही आ रहा है और अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

हाल ही में सीरीज का एक नया पोस्ट सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस सस्पेंस में आ गए हैं। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है की रिलीज डेट से पहले ही इसे OTT पर लाने की तैयारी की जा रही है। जल्दी लाना चाहिए या नहीं इस बात का फैसला जनता पर छोड़ दिया गया है।

Panchayat Season 4 कब होगी रिलीज

इस साल 2 जुलाई को पंचायत सीजन 4 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाने वाला था। कुछ समय पहले ही इसका एक टीजर रिलीज हुआ था जिसके साथ अनाउंसमेंट की गई थी। हालांकि अब एक नई पोस्ट के साथ मेकर्स ने नया दावा खेल लिया है।

रिलीज पर आया हिंट

पंचायत के नए सीजन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम से एक हिंट दिया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि अगर पंचायत जल्दी आ गया तो मैं.. कैप्शन में लिखा हुआ है तो क्या करोगे? अब इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर का रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन ले लूंगा। दूसरे ने कहा सीएटी एग्जाम की तैयारी शुरू करूंगा। एक ने तो यह तक कह दिया कि उसे दिन सारी मीटिंग कैंसिल कर दूंगा। एक का कहना था इमरजेंसी लीव तो एक ने लिखा पंचायत सीजन 5 का इंतजार करूंगा। इस तरह से दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews