चूड़ा सेरेमनी के साथ शुरू हुई Parineeti और Raghav की शादी की रस्में, रॉयल वेडिंग का लुत्फ उठा रहे मेहमान

Parineeti Raghav wedding

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पॉलीटिशियन राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह कपल उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी करने वाला है। बीते दिन इनका यहां पर जोर-शोर से स्वागत किया गया और इनके शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का कार्यक्रम आज सुबह किया गया। जिसमें खास मेहमान और परिवार के लोग शामिल हुए और इसके अलावा बाकी रस्में भी चल रही है।

इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए कई सारे मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। जिनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है और वेलकम बोर्ड लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। रास्ते भी सजाए गए हैं और होटल लीला पैलेस पहुंच रहे मेहमानों का राजस्थानी ठाट बाट के साथ स्वागत किया जा रहा है।

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी

उदयपुर की होटल लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी निभाई गई। इस दौरान यहां पर करीबी रिश्तेदार और फैमिली को देखा गया। चूड़ा सेरेमनी की इस रस्म में राघव चड्ढा का परिवार चूड़ा लेकर दुल्हन के पास पहुंचा। परिणीति को चूड़ा पहने के बाद यहां पर वेलकम लंच रखा गया।

रॉयल वेडिंग का आनंद

कपल की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अब तक यहां पर भाग्यश्री, शैलेश लोढ़ा और आमना शरीफ को देखा जा चुका है। यह बताया जा रहा है कि जल्दी यहां पर मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर समेत कई बड़े सितारे पहुंच सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब सीएम भगवंत मान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। यहां पर लग्जरी बोट में परिणीति चोपड़ा के भाई और पेरेंट्स को बैठे हुए देखा गया था। वहीं राघव चड्ढा के मामा पवन सचदेवा को भी होटल के बाहर का नजारा दिखाते हुए देखा गया। जितने भी मेहमान आ रहे हैं उनका जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है और झीलों के बीच मौजूद लीला पैलेस में मेहमान भी रॉयल वेडिंग का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews