कुछ समय पहले आई फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना को प्यार के चक्कर में बेताल बनते हुए देखा गया था। इस फिल्म के बारे में बातें तो काफी की गई थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाई थी। अब एक बार फिर एक्टर को नई फिल्म में तीन हीरोइन के प्यार में पड़ते हुए देखा जाने वाला है।
एक हीरोइन के प्यार में आयुष्मान बेताल बन गए थे तो अब तीन के प्यार में उन्हें क्या-क्या बनना पड़ेगा यह जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। उनकी आने वाली फिल्म पति-पत्नी और वह दो का अनाउंसमेंट पहले ही किया जा चुका है। वहीं अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म की पहली झलक 48 साल पुरानी संजीव कुमार की फिल्म से जुड़ी हुई है।
पति-पत्नी और वह दो का टीजर रिलीज
फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इसे संजीव कुमार के आईकॉनिक सीन के साथ शुरू किया गया है और आयुष्मान खुराना के ड्रामा पर यह खत्म हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऑफिस में बैठे संजीव के कमरे में एक लड़की आती है और वह उसकी खूबसूरती में खो जाते हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन के पति-पत्नी और वह का सीन दिखाया गया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म में यही सीन रीक्रिएट किया गया है जो टीजर का हाईलाइट है।
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिक गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह टीजर ढेर सारे सरप्राइज से भरा हुआ है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको अंदाजा भी नहीं लग पाएगा कि आयुष्मान की पत्नी कौन है और प्रेमिका कौन है। 1 मिनट में सेकंड का यह वीडियो एंटरटेनमेंट से भरपूर है। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे 15 मई को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। मुदस्सर अजीत ने इसे डायरेक्ट किया है।






