रामचरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघर में रिलीज के 2 हफ्ते पूरे कर चुकी है। इतने दिनों बाद भी मूवी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहतरीन कमाई की है और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए है।
अपनी रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। अब इसके 14 वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है जो हैरान करने वाला है। रामचरण की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड कायम कर लिया।
पेड्डी का नया रिकॉर्ड
पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ये फिल्म रामचरण के करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली मूवी बन गई थी। भारत ड्रामा पर बनाई गई ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा कम नहीं हो रहा है। 13वें दिन इसने दुनिया भर में 15 करोड़ का कारोबार किया था। अब 14वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है और कल 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
#Peddi hits a major milestone! 🥁
The film officially joins the ₹200Cr Net club in Telugu on Day 14, becoming the 9th movie to achieve this feat! 💥
A solid run for the film as it nears the end of its second week! 📉✨https://t.co/qNyi6Fw4cW#PeddiBoxOffice #Tollywood…
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) June 18, 2026
ओवरसीज मार्केट में कितनी कमाई
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो ओवरसीज मार्केट में इसका कलेक्शन 52.45 करोड़ तक पहुंच चुका है। घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 226 करोड़ हो गया है। तेलुगु भाषा में इसने 200 करोड़ कमाए लेकिन हिंदी की ऑडियंस के बीच इसे वैसा रिस्पांस नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने केवल 21.57 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।






