प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपए 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से डीबीटी के माध्यम से 23वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इसकी जानकारी कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई है।
इससे पहले 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के लिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की थी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर 20 जून 2026 को अगली किस्त जारी की जाएगी।
अगली किस्त चाहिए तो जल्द पूरे कर लें ये काम
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार कुछ चीजें पहले से जांच लें।
- केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी ना कराने पर अगली किस्त रुक सकती है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई (NPCI) से सीडेड होना चाहिए। भूमि दस्तावेजों का पोर्टल पर अपडेट होना जरूरी है।
- कुछ राज्यों में नए नियमों के तहत डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के जरिए ‘फार्मर आईडी’ अनिवार्य है, इसलिए अपना स्टेटस पोर्टल पर चेक करते रहें।
PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
किसानों को सलाह दी जाती है कि योजना और किस्त से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर बनाएं रखें। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।
2 Days to Go!
The 23rd installment of the PM-KISAN Scheme will be released on 20 June 2026, providing timely financial assistance directly to farmers' bank accounts.
Empowering farmers, strengthening agriculture, and advancing towards an Aatmanirbhar Bharat. pic.twitter.com/Ww7D8UY2lc— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 18, 2026






