IAS Transfer: इन 12 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, सरकारी ने सौंपी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

तेलंगाना में कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कई विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। जयेश रंजन, विशेष मुख्य सचिव, महानगर क्षेत्र और शहरी विकास (एचएमडीए सीमाएं) को विशेष सचिव मुख्य सचिव ईएफएस एंड टी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ईपीटीआरआई महानिदेशक पद के लिए एफसीसी में रखा गया है।

विकास राज, विशेष मुख्य सचिव परिवहन, सड़क और वन विभाग को स्थानांतरित करके उच्च ऊर्जा विभाग के विशेष मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। ए.वाणी  प्रसाद को विशेष मुख्य सचिव खेल और निदेशक विरासत तेलंगाना पदों का प्रभार सौंपा गया है। नवीन मित्तल को पीआर एंड डी, आरडब्ल्यूएस और आरएसडी विभाग के विशेष मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्व बंदोबस्ती विभाग में प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी शैलजा रमायिर को सौंपी गई है।

इन विभागों के सचिव बदले 

ट्रांसपोर्ट, रोड्स एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट के सचिव पद पर आईएएस अधिकारी इलमबरथी के. को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव एएच, डीडी एंड एफ विभाग के एफएसी में रखा गया है। सरफराज अहमद को मेट्रोपोलिटन एरिया एंड अर्बन डेवलपमेंट (HMDA लिमिट्स) के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, साइबराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और मल्काजगीरी नगर निगम के लिए विशेष सचिव पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

 इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

राहुल बोज़्जा प्रमुख सरकारी सचिव राजस्व डीएम विभाग को आदिवासी कल्याण विभाग के प्रमुख सरकारी सचिव पद पर भेजा गया है। साथ ही वह ई-कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पद के एफएसी में भी बने रहेंगे। श्रुति ओझा को महिला एवं बाल विकास और अनुसूचित जाति विभाग में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

मो मुशर्रफ अली फारूकी को निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के पद के एसएसी में रखा गया है। वह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तेलंगाना रायथू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एफएसी में भी बने रहेंगे।

डॉ एस संगीता सत्यनारायण को निदेशक, WCD और एससी पद पर नियुक्त किया गया है। जितेश वी पाटिल अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टीजीएसपीडीसीएल को वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर TGREDCO पद पर भेजा गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews