UGC NET दिसंबर 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी 

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। एनटीए ने संबंधित नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी गई है। 
UGC NET 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इस दिन शुल्क भुगतान भी किया जा सकता है। इससे पहले डेडलाइन 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की तारीख 29 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 है।

एनटीए ने कहा कि, “उम्मीदवारों के हित में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीख को बिना किसी लेट फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 31 अक्टूबर तक उम्मीदवार बिना किसी लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अब तक एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।” 2 से लेकर 4 नवंबर तक करेक्शन पोर्टल एक्टिव रहेगा। आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा।

जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों को टेक्निकल समस्याओं से बचने के लिए संशोधित डेडलाइन से पहले पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी है। इसके अलावा इंफॉर्मेशन में दिए गए नियमों और शर्तों का पालन करने को भी कहा गया है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in नियमित तौर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी  के सेक्शन में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  5. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  6. आवेदन पत्र भरें।
  7. दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
  9. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा 

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, दो पेपर्स के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। 23 नवंबर को शहर सूचना पर्ची जारी होगी। एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को उपलब्ध होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews