CBSE ने किया विज्ञान प्रदर्शनी 2026 का ऐलान, रजिस्ट्रेशन शुरू, अहम नोटिस जारी, स्कूलों को दिए ये निर्देश 

सीबीएसई ने विज्ञान प्रदर्शनी 2026 को लेकर नोटिस जारी किया है। 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं। स्कूलों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा 6 से 11 के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विज्ञान प्रदर्शनी 2026-27 की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे नए विचारों को पहले से मौजूद अवधारणा से जोड़कर ज्ञान के निर्माण का प्रदर्शन कर सकें। शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 के लिए एग्जीबिशन का आयोजन नवंबर से लेकर जनवरी के बीच किया जाएगा। इसमें दो स्तर शामिल होंगे- क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर। बोर्ड ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई ने प्रदर्शनी को लेकर थीम और सब-थीम भी घोषित कर दी है। इस बार की थीम “सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवविचार (STEM) है। वहीं “बेहतर जीवन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”, “हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण”, “गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल सोच”, ” स्वास्थ्य। स्वच्छता और साफ-सफाई”, “पारंपरिक कृषि पद्धतियां”, “ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान” और “आपदा प्रबंध” को सब-थीम के तौर पर शामिल किया गया है।

तारीख और फीस

आवेदन प्रक्रिया 27 से लेकर 14 नवंबर तक जारी रहेगी, जो भी स्कूल इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट https://academic.cbseit.in/science_ex पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रत्येक स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3000 निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

प्रत्येक स्कूल अधिकतम दो टीमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों को शामिल किया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागियों के नाम और प्रोजेक्ट टाइटल में में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। विशेषज्ञ द्वारा प्रदर्शनी का मूल्यांकन अलग-अलग मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

दो कैटेगरी में छात्र बन सकते हैं हिस्सा 

कैटेगरी 1 में कक्षा 6 से आठवीं स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा। कैटेगरी-2 में कक्षा 9वीं से 11वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। स्कूल अपनी टीम में समान केटेगरी से अधिकतम जो छात्रों और एक साइंस टीचर को मेंटर के तौर पर शामिल कर सकते हैं। देशभर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय स्तर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसका वेन्यू सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी जानकारी स्कूलों को ईमेल के जरिए जाएगी।

रिजनल लेवल के 14 प्रदर्शों को राष्ट्रीय स्तर के लिए सेलेक्ट किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर के विजेताओं को राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2027 के लिए शामिल होने की अनुमति होगी, जिसका आयोजन एनसीईआरटी द्वारा किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews