UGC NET दिसंबर 2026 के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण, अंतिम तारीख नजदीक, NTA ने दी ये सलाह 

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। एनटीए ने आँकड़े जारी किए हैं। 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी गई है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल (UGC NET December 2026) को लेकर नए आँकड़े जारी किए हैं। 5 लाख 50 हजार 48 अभ्यर्थियों ने 25 अक्टूबर तक पंजीकरण किया है। वहीं 3 लाख 73 हजार 419 ऐसे अभ्यर्थियों हैं, जिन्होंने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है। 1,36,953 अभ्यर्थियों ने फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड और शुल्क का भुगतान नहीं किया है। 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन शुल्क भुगतान अभी तक नहीं किया है।

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, एनडीए ने उन्हें जल्द से जल्द पंजीकरण का पूरा करने की सलाह दी है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा है उन्हें उन्हें लंबित चरणों को पूरा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करने की सलाह भी दी गई है।

परीक्षा की तारीख 

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 14 से लेकर 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को किया जाएगा। सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जल्द होगा। शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर को जारी होगी। एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को उपलब्ध होंगे। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  5. इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  6. आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को निर्देशानुसार अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

कितनी है फीस?

जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी, PwBD और थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews