
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 501 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए और शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
UP RO ARO Vacancy Details
कुल पद: 501
पदों का विवरण
- उत्तर प्रदेश सचिवालय, समीक्षा अधिकारी: 122 पद
- लोक सेवा आयोग (UPPSC) , समीक्षा अधिकारी: 03 पद
- राजस्व परिषद, समीक्षा अधिकारी: 06 पद
- उत्तर प्रदेश सचिवालय ,समीक्षा अधिकारी (लेखा) : 31 पद
- उत्तर प्रदेश सचिवालय, सहायक समीक्षा अधिकारी: 261 पद
- लोक सेवा आयोग,सहायक समीक्षा अधिकारी : 21 पद
- राजस्व परिषद, सहायक समीक्षा अधिकारी :02 पद
- महाधिवक्ता कार्यालय, सहायक अधिकारी: 45 पद
योग्यता
- समीक्षा अधिकारी (RO): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास ।
- सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास।DOEACC / NIELIT से O Level सर्टिफिकेट या फिर कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा / डिग्री। हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड । कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करने का ज्ञान।
- सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा / Accounts): B.Com में अकाउंटेंसी विषय के साथ स्नातक पास। DOEACC / NIELIT से O Level सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा।हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान। कंप्यूटर पर काम करने में दक्ष ।
आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 125 रुपये रखें गए हैं। एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 65 रुपये है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये देने होंगे। भुगतान ऑनलाइन – नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से करना होगा।
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

