रेलवे ने निकाली 195 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल 

रेलवे ने 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी है। जल्द ही एप्लिकेशन विंडो भी एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा (Railway Recruitment 2026) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in जाकर 4 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन “CEN 09/2026” जारी होगा, जिसे आरआरबी की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 195 है। वैकेंसी को अलग-अलग पोस्ट और कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। रेलवे में सभी उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान जरूरी डिटेल्स को आधार से सत्यापित करने की सलाह दी है। साथी उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं पासिंग सर्टिफिकेट से 100% मैच हो।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता पोस्ट पर निर्भर करेगी। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन/पीजी डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 और साइंटिफिक सुपरवाइजर पदों पर नियुक्ति होगी। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष, लैब असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए 30 वर्ष, चीफ लॉ असिस्टेंट के लिए 40 वर्ष, जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी के लिए 33 वर्ष, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के लिए 38 वर्ष, साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए 35 वर्ष और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए 38 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का होगा। इसके बाद कुछ पदों के लिए सकिल टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और  मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद लेवल 2 और लेवल 7 के तहत वेतन मिलेगा। लेवल 2 के तहत वेतन 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक होगा। लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 09/2026 आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र को भरें।
  5. जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  6. दस्तावेज, फोटोग्राफर और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. शुल्क का भुगतान करें ।
  8. आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करने के बाद जमा करें।
  9. जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews