
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 में शुरू हो सकती हैं। स्कूलों में प्री-बोर्ड होने वाले हैं। ऐसे में छात्रों के मन में एग्जाम को लेकर कई प्रश्न रहते हैं। उत्तर लिखने का तरीका, पैटर्न मार्किंग स्कीम इत्यादि शामिल हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) विद्यार्थियों की मदद के लिए कई सुविधाएं ऑफर करता है, जिसका लाभ आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर उठा सकते हैं। वहीं डिटेल सिलेबस को भी डाउनलोड किया जा सकता है।
सुविधाओं की सूची में मॉडल आंसर, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर्स, मार्किंग स्कीम और Question बैंक शामिल हैं। इन सुविधाओं को बोर्ड परीक्षा के हिसाब डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि छात्रों को किसी प्रकार की फीस नहीं देगी होगी। न ही रजिस्ट्रेशन या लॉग इन करने का झंझट होता है।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2022 से लेकर 2026 के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र उपलब्ध है। इसमें मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री दोनों ही परीक्षाओं को शामिल किया गया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र आसानी से विषय वार प्रश्न पत्रों के पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें स्किल सब्जेक्ट्स को भी शामिल किया गया है। इससे छात्रों महत्वपूर्ण टॉपिक्स और कमजोर विषयों की पहचान करने में मदद लगेगी। यह भी समझा जा सकता है कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश पत्रों के लिए यहाँ क्लिक करें
सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम भी जारी
सीबीएसई ने हाल ही में कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर्स जारी किए हैं। सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट पर जाकर विषय वार सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम को डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों को आगामी परीक्षा के अनुरूप तैयार किया गया है। इससे छात्रों को पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने पता चलेगा कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पर कितने अंक मिलते हैं और पूरे अंक पाने के लिए उत्तर कैसे लिखा जा सकता है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगी। परीक्षा के दिन गलतियों की संभवनाएं भी कम होंगी।
सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम के लिए यहाँ क्लिक करें
मॉडल आंसर और क्वेश्चन बैंक
बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल आंसर और क्वेश्चन बैंक की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडिशनल प्रैक्टिस प्रश्न भी उपलब्ध हैं। क्वेश्चन बैंक को छात्र अधिकारी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं वर्तमान में केवल 2019 से लेकर 2025 बोर्ड परीक्षा के मॉडल आंसर उपलब्ध हैं। इससे छात्रों को उत्तर लिखने का सही तरीका पता चलता है। ताकि वे परीक्षा के आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिख सकें और ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त कर सकें। 2026 मॉडल आंसर भी जल्द जारी होगा।



