
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम कैलेंडर 2026-27 में बदलाव किया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 26 अक्टूबर को इससे संबंधित नोटिस जारी किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट, यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी की तारीखों में संशोधन हुआ है। 17 सितंबर को जारी एग्जाम कैलेंडर में मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को शामिल किया गया था। वहीं नए कैलेंडर में अप्रैल में होनी वाले एग्जाम को भी शामिल किया गया है।
एग्जाम कैलेंडर 2027 से NITT परीक्षा को हटा दिया है। पार्ट-1 परीक्षा 26 और 27 फरवरी को निर्धारित की गई थी। पार्ट-2 की तारीख 5 और 7 मार्च 2027 घोषित की गई थी। एनटीए दिसंबर में 5 परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 6 दिसंबर को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज परीक्षा आयोजित की जाएगी। 8 से लेकर 12 दिसंबर तक SWAYAM परीक्षा का आयोजन होगा। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी।
यूजीसी नेट की तारीख बदली
यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल की तारीख में संशोधन किया है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। यूजीसी नेट परीक्षा पहले 12 से लेकर 19 दिसंबर तक होने वाला था। लेकिन अब परीक्षा 14 से लेकर 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन पहले 20 और 21 दिसंबर को होने वाला था। लेकिन अब नई तारीख 19, 22 और 27 दिसंबर है।
जेईई मेंस और CUET PG की नई तारीख
जेईई मेंस सेशन 1 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पहले परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 24 और 30 जनवरी तक होने वाला था। लेकिन अब परीक्षा 20 से लेकर 24 और 28 जनवरी को आयोजित होगी। वहीं सेशन 2 का आयोजन 2 से लेकर 7 अप्रैल को किया जाएगा। पहले सीयूईटी पीजी परीक्षा 1 से लेकर 25 मार्च के बीच आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब एग्जाम 2 से लेकर 31 मार्च तक आयोजित होगा।
इन परीक्षाओं की तारीख भी घोषित
जनवरी 2027 में जेईई मेंस समेत 5 परीक्षाओं का आयोजन होगा। आर्मी कैडेट कॉलेज परीक्षा 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ (NETS) परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी को होगा। NIFT परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा 31 जनवरी तक होगी। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा।

