इंदौर में कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी पर केस दर्ज, नगर निगम अधिकारियों को धमकाने का आरोप, जानें पूरा मामला

इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों से विवाद के मामले में कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी समेत 4-5 ठेला संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Indore Congress councilor case registered

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों से शुक्रवार हुये विवाद के मामले में कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भंवरकुआं थाना पुलिस ने पार्षद और उनके साथ मौजूद 4-5 ठेला संचालकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

बता दें कि इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने विस्तृत जानकारी दी है। राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक्शन लिया है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नेमावर रोड स्थित पालदा नाका के पास सड़क किनारे ठेले लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। यहां जाम की स्थिति बनने की शिकायतों के बाद अतिक्रमण हटाने के लिये नगर निगम की रिमूवल टीम मौके पर पहुंची थी। टीम का नेतृत्व सब-जोनल अधिकारी राजू कल्याणे कर रहे थे।

कांग्रेस पार्षद समेत 4-5 ठेला संचालकों पर केस दर्ज

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इसी दौरान कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी और 4-5 ठेला संचालक मौके पर पहुंच गये। आरोप है कि उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुये टीम को अतिक्रमण हटाने से रोका। इस दौरान अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और उन्हें धमकी देने के आरोप भी लगाये गये हैं।

घटना के बाद सब-जोनल अधिकारी राजू कल्याणे ने भंवरकुआं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पार्षद कुणाल सोलंकी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews