RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 3 नवंबर तक चुनौती दर्ज करने का मौका

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। 
RRB Section Controller Exam 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा (RRB Section Controller Exam) के लिए उत्तर कुंजी 26 अक्टूबर को जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवारों को अपेक्षित अंकों की गणना करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुकी है। साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। देशभर के विभिन्न परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 12 से लेकर 13 अक्टूबर के बीच किया गया था। उत्तर कुंजी का पोर्टल 26 अक्टूबर शाम 5:00 बजे से एक्टिव हो चुका है।

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 3 नवंबर शाम 5:00 बजे है। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान चुनौती दर्ज करने के लिए करना होगा। यदि आपत्ति सही साबित होती है, तो उम्मीदवारों को बैंक चार्ज काटकर फीस रिफंड कर दी जाएगी। उम्मीदवार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 03/2026 सेक्शन कंट्रोलर आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करें। शुल्क भुगतान करें।

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के तहत कुल 119 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को 21 अलग-अलग आरआरबी जोन में विभाजित किया गया है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत वेतन मिलेगा। जनरल के लिए 50, एससी के लिए 19, एसटी के लिए 12 और ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक जारी थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews